Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

G-20 : अमेरिका को भारत में क्यों दिख रही है सबसे ज्यादा उम्मीद?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 4, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
PM Modi-joe biden
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पूरी दुनिया के तेज-तर्रार कूटनीतिज्ञों की निगाहें इन दिनों दिल्ली पर टिकी हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। जी-20 एक ऐसा मंच है- जिसमें दुनिया के 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। इस मंच से जुड़े देश विश्व के 75 फीसदी कारोबार का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि इस मंच से जुड़े देशों की साझा आबादी दुनिया की दो-तिहाई है।

ऐसे में इस मंच के जरिए पूरी दुनिया की बेहतरी और खुशहाली का रास्ता निकाले जाने के चांस ज्यादा है। भारत की परंपरा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की रही है। ऐसे में कई तरह के संकटों से जूझ रही दुनिया की बड़ी आबादी उम्मीद के साथ भारत की ओर देख रही है। ऐसे में आज आपको बताने की कोशिश करेंगे कि जी-20 का मंच दुनिया की मुश्किलों को हल करने में किस तरह दमदार भूमिका निभा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
special intensive revision

दिल्ली में 21 साल बाद शुरू हुआ SIR अभियान, 13 हजार से अधिक BLO करेंगे घर-घर सत्यापन

June 30, 2026
fraud against customers

सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

June 29, 2026
rajnath singh

DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान

June 29, 2026
Load More

इस मंच से जुड़े ताकतवर देशों से भारत क्या चाहता है? भारत से अमेरिका, चीन, रूस जैसे देश क्या चाहते हैं? बदले वैश्विक समीकरण में वाशिंगटन को सबसे बेहतर संभावना दिल्ली से बेहतर रिश्तों में क्यों दिख रही है? चीन और रूस जी-20 के मंच के जरिए क्या साधना चाहते हैं? क्या जी-20 के दिल्ली जुटान में ग्लोबल साउथ की समस्याओं को सुलझाने का रास्ता निकलेगा? क्या वर्कफोर्स के फ्रीफ्लो के लिए पश्चिमी देश अपनी सरहद को और लचीला बनाएंगे? ऐसे सभी सुलगते सवालों को जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे अपने स्पेशल शो जी-20 का दिल्ली दर्शन में…

G-20 का ‘दिल्ली दर्शन’

G-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है, लेकिन गेस्ट लिस्ट में शामिल मेहमानों में से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही आने से मना कर दिया है। इसकी वजह है रूस का कई मोर्चों पर एक साथ जूझना। इसमें यूक्रेन युद्ध से पैदा हालात और आर्थिक चुनौतियां भी हैं, लेकिन पुतिन ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली भेजने का फैसला किया है। सर्गेई कह रहे हैं कि अगर हमारे विचारों को नजरअंदाज किया गया तो जी-20 का घोषणा पत्र रोक देंगे।

मतलब, रूस चाहता है कि जी-20 के मंच से उसकी बात पूरी गंभीरता के साथ सुनी जाए। खबर है कि प्रेसिडेंट पुतिन की तरह ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी दिल्ली नहीं आ रहे। वो भी अपना प्रतिनिधि जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भेज रहे हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 के दिल्ली जुटान में बहुत दिलचस्पी ले रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी दिल्ली आना तय है। ऐसे में सबसे पहले ये देखना भी जरूरी है कि 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में क्या-क्या तैयारियां की गई हैं।

हाईप्रोफाइल मेहमान इस हफ्ते करेंगे दिल्ली में लैंड

ऐसे ही कई हाईप्रोफाइल मेहमान इस हफ्ते दिल्ली में लैंड करेंगे। चाइना और रूस के राष्ट्रपति भले ही कुछ वजहों से G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली नहीं आ रहे हैं, लेकिन दोनों ही मुल्कों के प्रतिनिधियों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। ऐसे में जब मेहमानों की लिस्ट इतनी हाईफाई हो तो तैयारियां भी उसी तरह की हैं। पूरी दिल्ली को महीनों पहले से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। स्पेशल मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल और शिखर सम्मेलन स्थल तक लाने-ले जाने की फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है।

दिल्ली का कोना-कोना जहां चमक-दमक रहा है, वहीं VVIP मेहमानों की सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए ऐसा लंबा-चौड़ा मैकेनिज्म तैयार किया गया है, जिससे आसमान से जमीन तक हर छोटी-बड़ी हरकत पर पैनी नजर रखी जा सके। इतना ही नहीं, VVIP के मूवमेंट वाले हर रूट पर सुरक्षा इंतजामों की रिहर्सल की गई। VVIP मेहमान जिस होटल में ठहरेंगे- वहां उनका किस तरह से स्वागत किया जाएगा । वहां, खाने-पीने का इंतजाम किस तरह का होगा…खाने के मेन्यू में क्या-क्या होगा? ऐसी हर छोटी-बड़ी चीज का बहुत बारीकी से ध्यान रखा गया है।

जो बाइडेन के लिए खास प्रेजिडेंशियल सुइट

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन के स्वागत के लिए ITC मौर्या के सबसे खास प्रेजिडेंशियल सुइट को स्पेशल तरीके से सजाया जा रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचने वाले VVIP गेस्ट और प्रतिनिधिमंडल को ठहराने के लिए दिल्ली और गुडगांव के प्रमुख और बड़े होटलों में करीब 3,500 कमरे बुक किए गए हैं। G-20शिखर सम्मेलन के जरिए पूरी दुनिया एक ओर भारत की मेहमानवाजी देखेगी और सबकी बेहतरी और कल्याण के लिए भारत के जर्रे-जर्रे से निकल रही वसुधैव कुटुंबकम वाली खुली सोच भी।

भारत की परंपरा से ही वसुधैव कुटुंबकम निकला है। ऐसे में भारत जी-20 के मंच का इस्तेमाल दुनिया की पेचीदा समस्याओं को सुलझाने के लिए करना चाहता है। मसलन, दूसरे विश्वयुद्ध के बाद वजूद में आई वैश्विक वित्तीय संस्थाओं की विश्वसनीयता शक के दायरे में है। वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड यानी IMF में अमेरिका का वर्चस्व है। Global Financial Institutions के दम पर अमेरिका ने एक तरह के डॉलर को ग्लोबल करेंसी बना दिया। ऐसे में नए दौर की चुनौतियों से निपटने और दुनिया की बेहतरी के लिए ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में विस्तार और बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। इतना ही नहीं, भारत जी-20 की छतरी के नीचे अफ्रीकी यूनियन को भी लाना चाहता है।

जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान

साथ ही, पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए बने संयुक्त राष्ट्र और इसकी सुरक्षा परिषद अपने मकसद में कायमाब कम और नाकाम ज्यादा दिखी है। उस कमी को पूरा करने की मंशा भी दिल्ली डिप्लोमेसी में साफ-साफ झलक रही है। भारत जी-20 के मंच के जरिए जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान के साथ-साथ सस्टेनेबल डवलपमेंट के एजेंडे को भी आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। भारत की तरक्की की रफ्तार पूरी दुनिया हैरत भरी नजरों से देख रही है। दुनियाभर के काबिल अर्थशास्त्री उस फॉर्मूले को समझने की कोशिशों में जुटे हैं कि जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है, यूरोपीय देशों की हालत खराब है। दुनिया की फैक्ट्री कहे जाने वाले चीन का हाल भी बेहाल है, तो फिर भारत किस तरह से तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

दुनिया की जीडीपी में जी-20 देशों की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है। दुनिया के कारोबार में 75 फीसदी हिस्सा इन्हीं देशों का है। मतलब, जी-20 से बाहर की दुनिया का हिसाब लगाया जाए तो 20 फीसदी जीडीपी, 25 फीसदी कारोबार और एक तिहाई आबादी में सब सिमट जाएगा। ऐसे में जी-20 की छतरी तले भारत दुनिया की खुशहाली का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है।

2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट

पिछले तीन दशकों में भारत की कूटनीति की ड्राइविंग सीट पर Economic Pragmatism रहा है। कूटनीतिक रिश्ते परिभाषित करने में इस फैक्टर ने अहम भूमिका निभाई है, लेकिन एक बड़ा सच ये भी कि कोरोना महामारी के दौर में भारत ने वैक्सीन के जरिए न सिर्फ अपने मुल्क के लोगों की जान बचाई, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सही मायनों में चरितार्थ करते हुए दुनिया के जरूरतमंद कई देशों को वैक्सीन दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट सेट किया है।

‘मेक फॉर द ग्लोबल’ मुहिम

साथ ही अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी जीडीपी बनाने का वादा भी किया है। पीएम मोदी का अब तक जोर मेक इन इंडिया पर रहा है, जिसे ‘मेक फॉर द ग्लोबल’ मुहिम के जरिए और रफ्तार देने की कोशिश हो रही है। ऐसे में भारत G-20 के मंच का इस्तेमाल एक ऐसे पुल की तरह करना चाहता है जिससे दुनिया के बाजारों में भारतीय प्रोडक्ट का एक्सेस और ज्यादा बढ़े। अब बात अमेरिका की। सुपर पावर अमेरिका भी एक साथ कई मोर्चों पर जूझ रहा है। वहां की आर्थिक स्थिति भी हिचकोले खा रही है। ऐसे में राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपने मुल्क की समस्याओं को सुलझाने में भारत के साथ बेहतर रिश्ता अंधेरी सुरंग में एक चमकदार रोशनी की तरह दिख रहा है। संभवत: जी-20 के मंच से जो बाइडन एक तीर से कई निशाना साधने की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
electricity

कंपनियां कैसे उठाएंगी सरकार की फ्री बिजली का भार?

June 8, 2023

नियोक्ता संघों की भूमिका को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करती है भारतीय नियोक्ता परिषद

February 11, 2023
Ban on sale of Halal certified products in UP

यूपी में हलाल प्रमाणपत्र उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध

November 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मायावती ने जताई चिंता, राजनीतिकरण से बचने की दी सलाह !
  • जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान
  • राजस्थान पैरामेडिकल परीक्षा से पहले कथित नकल गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.