Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दो योजनाओं पर खर्च होगा ग्रामीण विकास का सबसे ज्‍यादा पैसा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 16, 2026
in राष्ट्रीय
A A
gram panchayat
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ग्रामीण विकास विभाग के इस वर्ष के बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लाई गई नई योजना वीबी-जी राम जी को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. इस योजना को विभाग के कुल आवंटन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा दिया गया है. पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए किए गए बजट के विश्लेषण में कहा गया कि वीबी-जी राम जी को बजट में 95,692 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो ग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट का लगभग 40 फीसदी हिस्‍सा है.

वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट में वीबी-जी-राम जी के 40 फीसदी और प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लिए 23 फीसदी आवंटित किए गए हैं जिसे मिलाकर ग्रामीण विकास के लिए कुल आवंटन 63 फीसदी हो जाता है. वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को आठ-आठ फीसदी हिस्सा मिला है, जबकि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को चार फीसदी हिस्‍सा दिया गया है.

इन्हें भी पढ़े

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को बताया ‘हवा-हवाई’, कहा- कोर्ट को डराने की कोशिश कर रही कांग्रेस

October 12, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Load More

ग्रामीण विकास को कितने पैसे मिले
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में ग्रामीण विकास मंत्रालय को 1,97,023 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से चार फीसदी अधिक है. भूमि संसाधन विभाग को 2,654 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से 51 फीसदी अधिक है. विभाग को मिले करीब 2 लाख करोड़ रुपये में से 1.25 लाख करोड़ का आवंटन तो सिर्फ राम जी और पीएम आवास योजना को ही दिए गए हैं.

क्‍या है मनरेगा योजना
5 सितंबर, 2005 को ग्रामीण भारत में रोजगार की गारंटी देने के लिए इस योजना को लागू किया गया था. तब इसके तहत सालभर में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती थी. इसमें ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को उनके रहने के 5 किलोमीटर के दायरे में काम दिया जाता है. साल 2024 में न्‍यूनतम मजदूरी भी रोजाना 374 रुपये कर दिया गया है. इस योजना के तहत करोड़ों ग्रामीणों युवाओं को अपने घर के पास ही काम मिला है.

क्‍या है जी रामजी योजना
विकसित भारत जी रामजी योजना एक तरह से मनरेगा का ही उन्‍नत संस्‍करण है. इस योजना को ग्रामीण इलाकों से युवाओं के पलायन को रोकने के लिए तैयार किया गया है. इसमें 100 के बजाय 125 दिनों का काम दिलाने की गारंटी दी जाती है. साथ ही भुगतान के तरीकों को भी ज्‍यादा आसान बनाया गया है. इस योजना के तहत श्रमिकों को हर सप्‍ताह पैसे का भुगतान कर दिया जाता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bharat Nyay Yatra

न्याय यात्रा के पीछे का सच सोशल मीडिया पर वायरल

January 31, 2024
Dharmendra Dharmani

पूर्व विधायक के कार्यों की सराहना कर धर्मेंद्र धर्माणि बोले- कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ उत्तरकाशी का विकास

January 31, 2022
indus water treaty

सिंधु जल संधि स्थागित करने से पाकिस्तान में क्या असर पड़ेगा?

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.