Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

‘चंद्रयान लॉन्च किया, इसका मतलब यह नहीं कि…’, भारत पर विवादित बयान देकर फंसा यूक्रेन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 14, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्याक ने बुधवार को एक ऐसा बयान दे दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया है. उन्होंने भारतीयों और चीनियों की बौद्धिक क्षमता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. हालांकि, जब विवाद बढ़ा तो यूक्रेन के विदेशी मंत्रालय ने उनके बयान से खुद को किनारा कर लिया जिसके बाद पोडोल्याक अपने बयान से ही पलट गए. उन्होंने बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए रूस पर निशाना साधा है.

दरअसल, बुधवार को पोडोल्याक ने कहा था कि भारत चंद्रयान लॉन्च कर रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो आधुनिक दुनिया को समझता है.

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

भारत, चीन और तुर्की की नाम लेते हुए पोडोल्याक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘भारत, चीन, तुर्की के साथ क्या दिक्कत है? उनके साथ समस्या यह है कि वो इस बात का विश्लेषण नहीं करते कि जो कर रहे हैं, उसका नतीजा क्या होगा. दुर्भाग्य से इन देशों की बौद्धिक क्षमता कमजोर है. हां, वे विज्ञान में निवेश करते हैं, भारत ने चंद्रयान भी लॉन्च किया है और उसका रोवर चंद्रमा की सतह पर ट्रैकिंग कर रहा है लेकिन इससे यह नहीं तय हो जाता कि ये देश पूरी तरह समझ चुके हैं कि आधुनिक दुनिया किसे कहते हैं.’

उनकी इस टिप्पणी पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, दिल्ली स्थित यूक्रेन के दूतावास ने कहा कि वो पोडोल्याक के विचारों का समर्थन नहीं करते हैं.

दिल्ली में यूक्रेन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ये पोडोल्याक के निजी विचार हैं. उन्होंने जो कहा, वो यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की आधिकारिक स्थिति नहीं है.’

बयान से पलटे और रूस पर लगाया ये आरोप

बयान पर यूक्रेन विदेश मंत्रालय के किनारा करने के बाद पोडोल्याक ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक ट्वीट कर आरोप लगाया कि रूसी प्रोपैगेंडा के तहत उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्लासिक रूसी प्रोपैगेंडा- संदर्भ से अलग बातें फैलाएं, तोड़-मरोड़ कर बयान को पेश करें और संघर्ष बढ़ाने के मकसद से टार्गेट ऑडिएंस को उकसाएं. तुर्की, भारत, चीन और दूसरी क्षेत्रीय शक्तियां आधुनिक दुनिया में वैश्विक भूमिकाओं का दावा कर रही हैं, जो उचित भी है और ऐतिहासिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और राजनीतिक कारण भी हैं. इन देशों की भूमिकाएं रूस की तुलना में कहीं अधिक व्यापक हैं. लेकिन दुनिया क्षेत्रीय और राष्ट्रीय हितों से भी कहीं अधिक व्यापक है.’

उन्होंने अपने लंबे-चौड़े ट्वीट में आगे लिखा, ‘रूस अंतरराष्ट्रीय नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है. ऐसे समय में अपने क्षेत्रीय और आर्थिक हितों के लिए वैश्विक हालात को नजरअंदाज करना कहां की समझदारी है. जितनी जल्दी रूस की हार होगी, दुनिया उतनी जल्दी स्थिरता की तरफ बढ़ेगी. महान शक्तियों का काम इन हालात को जल्द से जल्द बदलना है.’

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत,चीन और तुर्की का रुख

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत, चीन और तुर्की का रुख तटस्थ रहा है. तीनों ही देशों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है. भारत ने युद्ध पर तटस्थ रुख रखते हुए बार-बार कहा है कि हिंसा के जरिए युद्ध का समाधान नहीं हो सकता बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिए युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए.

भारत ने युद्ध के बाद रूस से रियायती तेल की खरीद रिकॉर्ड मात्रा में बढ़ा दी है जिसे लेकर यूक्रेन आपत्ति जताता रहा है. इसी संबंध में एक बार यूक्रेन ने कहा था कि रूसी तेल में यूक्रेनियों का खून मिला है.

जी20 घोषणापत्र पर भी यूक्रेन ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया

भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन में भी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को आमंत्रित नहीं किया था. भारत का कहना था कि जी20 संघर्ष समाधान का मंच नहीं बल्कि एक आर्थिक मंच है. भारत ने जी20 घोषणापत्र में भी आक्रमण के लिए रूस की निंदा वाला हिस्सा नहीं रखा जिस पर यूक्रेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. पिछले साल जी20 के बाली घोषणापत्र में आक्रमण के लिए रूस की निंदा की गई थी और जब इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ तो यूक्रेन ने कहा, ‘इसमें गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है’

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने एक्स पर लिखा, ‘जी20 ने अंतिम घोषणा को अपना लिया है. हम उन साझेदारों के आभारी हैं जिन्होंने घोषणापत्र में कड़े शब्दों को शामिल करने का प्रयास किया. हालांकि, यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के मामले में जी20 के पास गर्व करने लायक कुछ भी नहीं है.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के ‘सम्मान अभियान’ कार्यशाला में किया प्रतिभाग

April 12, 2025
Palestinian Kerala politics

केरल की सियासत में फलस्तीनी पेंच

November 7, 2023
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.