Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

40000 करोड़ का लगा है दांव, कनाडा की इकोनॉमी पर भी संकट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2023
in विश्व, व्यापार
A A
India-Canada
22
SHARES
725
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : कनाडा और भारत के बीच टेंशन (Canada India Tensions) बढ़ने से कारोबारी जगत में चिंता बढ़ गई है. दरअसल, बड़ी व्यापारिक साझेदारी रखने वाले होनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर जारी विवाद से कनाडा में काम करने वाली भारतीय कंपनियों (Indian Firms In Canada) के परेशानी खड़ी हो सकती है और उनके द्वारा वहां किए गए भारी-भरकम निवेश पर प्रभाव देखने को मिल सकता है.

अगर ऐसा होता है तो ये भारतीय कंपनियों के अलावा कनाडा की इकोनॉमी (Canada Economy) के लिए भी चिंता बढ़ाने वाली बात होगी, क्योंकि इन कंपनियों में हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Robert E. Hall and Michael Woodford

Nobel Prize : रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

October 12, 2026
trump-putin

पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

October 11, 2026
jio vs starlink

एलन मस्क-मुकेश अंबानी के बीच क्या है विवाद, भारत में स्टारलिंक से किसका फायदा?

October 11, 2026
Load More

सीआईआई ने जारी की थी रिपोर्ट

कनाडा के लिए भारतीय कंपनियों की क्या अहमियत है और इन कंपनियों का वहां पर कितना बड़ा इन्वेस्टमेंट हैं. इसका जानकारी आंकड़ों के साथ इस साल मई 2023 में आई एक रिपोर्ट में शेयर की गई थी. ‘फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनॉमिक इम्पैक्ट एंड एंगेजमेंट’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी सीआईआई (CII) ने जारी किया था और ये रिपोर्ट उस समय जारी की गई थी, जबकि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल टोरंटो की यात्रा पर थे.

कनाडा की अर्थव्यवस्था के लिए अहम भारत

सीआईआई की इस रिपोर्ट में आंकड़ों के साथ इस बात को उजागर किया गया था कि श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और खाड़ी देशों के लिए ही नहीं, बल्कि कनाडा जैसे देशों के लिए भारत कितना अहम है. रिपोर्ट में कहा गया था कि कनाडा की इकोनॉनॉमी में भारतीय प्रतिभाओं का योगदान और कनाडा में भारत का इन्वेस्टमेंट बढ़ा है. इसके साथ ही इसमें कनाडा में भारतीय उद्योग की बढ़ती उपस्थिति और एफडीआई, रोजगार पैदा करने में वहां मौजूद भारतीय कंपनियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया था.

30 इंडियन फर्मों ने लगाया है बड़ा दांव!

‘फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनॉमिक इम्पैक्ट एंड एंगेजमेंट’ रिपोर्ट पर गौर करें तो आज जारी तनाव से बिजनेस सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में 30 भारतीय कंपनियों की मौजूदगी है और इनके द्वारा देश में किए गए इन्वेस्टमेंट की बात करें तो ये 40,446 करोड़ रुपये का है. यही नहीं दोनों देशों के बीच इस ताजा तनाव से पहले व्यापारिक संबंधों के बारे में एक सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि वहां मौजूद इन भारतीय कंपनियों में से 85 फीसदी कंपनियों ने भविष्य में नवाचार के लिए फंडिंग में इजाफे की उम्मीद जताई है.

भारतीय कंपनियां दे रहीं 17000 से ज्यादा रोजगार

कनाडा में जो भारतीय कंपनियां अपना कारोबार कर रही हैं, उनके जरिए वहां पर करीब 17,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. इन कंपनियों द्वारा R&D खर्च भी 700 मिलियन कैनेडियन डॉलर बताया गया है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कनाडा में भारतीय कारोबार बढ़ रहा है, जो कि दोनों देशों की इकोनॉमी के लिए बेहतर है. अब जबकि, भारत और कनाडा में तनाव जोर पकड़ रहा है, तो फिर वहां कारोबार कर रही कंपनियों के बिजनेस पर भी असर पड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश

भारत और कनाडा के बीच व्यापार आसान होने और अच्छे संबंध होने के कारण ही भारत ने वहां पर बड़ा निवेश किया है. कनाडाई पेंशन फंडों ने भी भारत में 55 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया है. भारतीय आईटी कंपनियों का कनाडा में बड़ा कारोबार है. इसके अलावा सॉफ्टवेयर, नेचुरल रिसोर्सेज और बैंकिंग सेक्टर में भारतीय कंपनियां सक्रिय हैं. इनमें विप्रो और इंफोसिस जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं. यहां बता दें कि बीते साल- 2022 में भारत कनाडा का 10वां बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था. वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने कनाडा को 4.10 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया था. जबकि कनाडा ने भारत को 2022-23 में 4.05 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार वर्ष 2021-22 में सात अरब डॉलर था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 8.16 अरब डॉलर का हो गया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
free trade

तो कैसे होगा मुक्त व्यापार?

January 28, 2023
right road

सही सड़क को उखाड़ने का खेल!

February 5, 2026
murder

साहब! पत्नी को मार डाला, आ जाओ मुझे गिरफ्तार कर लो; खौफनाक वारदात से कांप उठा लोगों का दिल!

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.