Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

खालिस्तानी प्रेम में जो गलती इंदिरा गांधी के दौर में हुई, वैसी चूक की कीमत सह नहीं पाएगा कनाडा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 20, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
खालिस्तानी
19
SHARES
648
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी से भारत-कनाडा के बीच तनाव चरम पर है. जस्टिन ट्रूडो ने जो आरोप लगाया है कि आतंकवादी निज्जर के मर्डर में भारत का हाथ है, उसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी खालिस्तानी आतंकवादी को लेकर भारत और कनाडा आमने-सामने हैं. दरअसल करीब 40 साल पहले जस्टिन ट्रूडो के पिता सीनियर ट्रूडो ने भी अपने कार्यकाल के दौरान भारत की मांग न मानकर बहुत बड़ी गलती की थी. जिसकी कनाडा को ऐसी कीमत चुकानी पड़ी थी, उसके बारे में सुनकर आज भी कनाडा के लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

‘खालिस्तानियों ने दिए कनाडा को जो जख्म वो अभी तक हरे हैं’

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

दरअसल खालिस्तानियों ने कई दशक पहले भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान भारत की संप्रभुता पर हमला करने के नाम पर जो कायराना करतूत की थी, उसकी कीमत कनाडा के सैकड़ों लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जिस तरह से खालिस्तानी आतंकवादियों का समर्थन और उनका बचाव करते हुए आतंकी हरदीप हज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है. उससे उन्होंने एक बार फिर अपने पिता और तत्कालीन प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो की याद दिला दी है. पियरे ट्रूडो 1968 से 1979 और 1980 से 1984 तक दो बार कनाडा के प्रधानमंत्री थे.

ट्रूडो के पिता ने ठुकरा दी इंदिरा गांधी की गुजारिश

जैसे भारत आज खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू और उसके गुर्गों को भारत को सौंपने की मांग कर रहा है, ठीक वैसी ही मांग भारत ने  1982 में कनाडा से की थी. अपनी मांग में भारत ने तब खालिस्तानी आतंकवादी तलविंदर परमार के प्रत्यर्पण की गुजारिश की थी. लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो (वर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो के पिता) ने बहाना बनाते हुए तलविंदर का प्रत्यर्पण करने से इनकार कर दिया था. जबकि तलविंदर सिंह परमार भारत में एक वांटेड आतंकवादी था. उस दौर में कनाडा की पियरे ट्रूडो सरकार ने तलविंदर परमार को प्रत्यर्पित करने के भारतीय अनुरोध को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया था कि राष्ट्रमंडल देशों के बीच प्रत्यर्पण प्रोटोकॉल लागू नहीं होंगे.

’40 साल में कनाडा में खूब फले फूले खालिस्तानी’

कनाडा के वरिष्ठ पत्रकार और खालिस्तानी आंदोलन पर लंबे समय तक रिपोर्टिंग करने वाले टेरी माइलवस्की के मुकाबिक बीते 40 सालों में कनाडा में जिस तरह खालिस्तानी फले-फूले हैं, उससे कनाडा की तुलना पाकिस्तान से नहीं की जा सकती है, लेकिन यह बात भी 100% सच है कि कनाडा ने खालिस्तान को खुलेआम कानूनी और राजनीतिक रूप से ऐसा अनुकूल माहौल प्रदान किया है. कि खालिस्तानी आज वहां बड़ा वोट बैंक बन गए हैं. यही वजह है कि कई दशकों से खालिस्तानियों को लेकर कनाडा का नर्म रुख हमेशा से भारतीय नेताओं के निशाने पर रहा है. 1982 में भारत की तत्कालीन भारतीय PM इंदिरा गांधी ने भी कनाडा की सरकार से इसकी शिकायत की थी.

1985 का वो भयावह हादसा

माइलवस्की ने अपनी एक किताब में लिखा है कि इंदिरा गांधी के राज में भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को ठुकराने के बाद कनाडा को बहुत बड़ा नुकसान हुआ. दरअसल कनाडा ने जिस आतंकवादी तलविंदर सिंह का प्रत्यर्पण से इनकार किया था. उसी तलविंदर ने 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान को टाइम बम से उड़ा दिया था. उस हमले में विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में मरने वालों में सबसे ज्यादा 268 कनाडाई नागरिक थे. जाहिर है कि आज भी कनाडा जिन भारत विरोधी आतंकवादियों और आस्तीन के सांपों को पाल रहा रहा है वो भविष्य में उसे ही नुकसान पहुंचा सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं महामहिम

December 12, 2023
Prime Minister modi

जल सुरक्षा पर प्रधानमंत्री का बड़ा जोर, राज्यों के साथ मिलकर बनेगी जल प्रबंधन की नई रणनीति

September 3, 2026
पारंपरिक कशीदाकारी

बदलते जलवायु के साथ बदल रही है एक पारंपरिक कशीदाकारी कला

December 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.