Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चांद पर नहीं छपा अशोक चिह्न और ISRO का लोगो, फिर भी यह कैसे खुशखबरी? समझिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 24, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Rover Pragyan
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के फिर से जगने की सबको उम्मीदें हैं। चंद्रमा पर सूर्योदय हुए कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक दोनों मॉड्यूल्स दोबारा एक्टिवेट नहीं हुए हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, विक्रम और लैंडर के फिर से एक्टिव होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। चंद्रमा पर जब चंद्रयान-3 को भेजा गया था, तब रोवर प्रज्ञान के पिछले पहिए में भारत के राष्ट्रीय चिह्न (अशोक चिह्न) और इसरो के लोगो को उसमें उकेरा गया था। कहा जा रहा था कि जहां-जहां प्रज्ञान चांद की धरती पर चलेगा, वहां-वहां चिह्न और लोगो की तस्वीर बनती जाएगी। अब इसरो ने जानकारी दी है कि चांद की मिट्टी पर दोनों की साफ तस्वीर नहीं बन पाई है। हालांकि, यह भी एक खुशखबरी है और इसे इसरो अच्छे संकेत मान रहा है, क्योंकि यह दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रमा की मिट्टी के गुणों को समझने के लिए एक नया संकेत दे रहा है।

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा, ”आप सही हैं (अस्पष्ट प्रतीक चिह्न और लोगो के निशान ने एक नई समझ दी है)। हम पहले से ही जानते हैं कि यह (मिट्टी) अलग है, लेकिन हमें यह पता लगाना होगा कि इसे अलग क्या बना रहा है। चंद्रमा की मिट्टी धूल भरी नहीं, बल्कि ढेलेदार है। इसका मतलब है कि कोई चीज मिट्टी को बांध रही है। ऐसे में हमें यह स्टडी करने की जरूरत है कि आखिर वह क्या चीज है, जोकि चांद के दक्षिणी ध्रुव की मिट्टी को बांध रहा है।” छाप छोड़ने वाली उभरी हुई तस्वीरों का परीक्षण इसरो सैटेलाइट इंटीग्रेशन एंड टेस्ट एस्टैब्लिशमेंट (आइसाइट) द्वारा बनाए गए चंद्र मृदा सिमुलेंट (एलएसएस) पर किया गया था। एलएसएस को अमेरिका के अपोलो कार्यक्रम द्वारा एकत्र किए गए चंद्रमा के मिट्टी के नमूनों से मेल खाने के लिए विकसित किया गया था।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने यह भी बताया है कि यह निश्चित नहीं है कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान और विक्रम से संपर्क कब स्थापित होगा। इसरो ने एक अपडेट साझा करते हुए कहा कि उसने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करने के प्रयास किए ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके, लेकिन अभी तक उनसे कोई संकेत नहीं मिला है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रखेगी। अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद, चंद्रयान -3 लैंडर, ‘विक्रम’, 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिसके बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम के टचडाउन स्थान, शिव शक्ति बिंदु से 100 मीटर से अधिक की दूरी पार करने के बाद रोवर प्रज्ञान को 2 सितंबर को सुरक्षित रूप से पार्क किया गया और स्लीप मोड में सेट कर दिया गया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इस सवाल के जवाब में छिपा है कांग्रेस का भविष्य!

May 14, 2023

आइकॉनिक साड़ी

December 19, 2022
UN

श्रीलंका की ये गलतियां बनीं उसकी तबाही का कारण! UN रिपोर्ट में गिनाई गईं वजहें

September 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.