Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया के कप्तान खेल रहे हैं बड़ा जुआ, जानिए हैरतअंगेज प्लान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2023
in खेल
A A
team india
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पहला मैच- ऑस्ट्रेलिया चित, दूसरा मैच- अफगानिस्तान ढेर और तीसरा मुकाबला- पाकिस्तान का खेल खत्म. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 का धमाकेदार आगाज किया है. रोहित एंड कंपनी एकतरफा अंदाज में तीनों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. भारत की तीन में से दो जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रोल रहा है. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूर खाता नहीं खोल पाए. लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कमाल की बैटिंग की और टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई.

हालांकि इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा ने बड़ा जुआ खेला है और ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय कप्तान वर्ल्ड कप जीतने के लिए ऐसा करते भी रहेंगे. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर रोहित शर्मा किस तरह का जुआ खेल रहे हैं. और कैसे रोहित के इस जुए की वजह से टीम इंडिया को फायदा हो रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Armwrestling Champions

दिल्ली के आर्मरेसलिंग चैम्पियंस प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित

July 6, 2026
vaibhav suryavanshi

इन 3 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धरती पर जड़ा है शतक, क्या वैभव होंगे चौथे?

July 5, 2026
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच से पहले दिया था हिंट

July 4, 2026
ishan kishan

ईशान किशन ने की एमएस धोनी के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री!

July 2, 2026
Load More

रोहित का रिस्क लेने वाला प्लान

अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाफ रोहित शर्मा ने काफी रिस्क लेकर बल्लेबाजी की. खासतौर पर उन्होंने पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों पर हमला बोला. पहले मैच में 0 पर निपटने के बाद रोहित ने अगले दो मैच पावरप्ले में ही खत्म कर दिए. मतलब पहले 10 ओवरों में रोहित शर्मा ने ऐसे बल्लेबाजी कर डाली कि मैच में औपचारिकता ही बच गई.

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पावरप्ले में 60 में से 43 गेंद खेली जिसमें उन्होंने 76 रन बना डाले. इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ बेहद ही दबाव भरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने पावरप्ले में 30 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन कूटे. साफ है रोहित शर्मा का इस वर्ल्ड कप में प्लान है कि वो 50 ओवर के मैच को पहले 10 ओवर में ही खत्म करने की कोशिश करेंगे. मतलब रोहित का मकसद है इतनी तेज शुरुआत करना कि विरोधी वापसी कर ही ना पाए.

पावरप्ले में दिख रहा है दम

वनडे फॉर्मेट में इस साल भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल रहा है. इस साल पावरप्ले में भारतीय टीम का रन रेट 6.27 रहा है जो कि अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. आपको बता दें साल 2019 में भारत का पावरप्ले रन रेट सिर्फ 4.83 था. लेकिन अब रोहित शर्मा ने पावरप्ले में रन रेट को बढ़ाने की जिम्मेदारी खुद ली है. वैसे रोहित शर्मा का ये प्लान फेल भी हो सकता है. वो जल्दी आउट भी हो सकते हैं लेकिन बड़ी बात ये है कि उनकी बैटिंग यूनिट काफी बड़ी है. शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज रोहित को आक्रामक रुख अख्तियार करने का भरोसा देते हैं. इसका सबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी दिख चुका है जब टीम इंडिया ने 3 विकेट महज 2 रन पर गंवा दिए थे और इसके बावजूद टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. साफ है रोहित शर्मा और टीम इंडिया इसी फॉर्मूले पर चलने वाली है. और यकीन मानिए अब इस टीम को रोक पाना मुश्किल ही लग रहा है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

संत समाज के सानिध्य में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

May 29, 2022
Cyber ​​encounters

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए दौर में साइबर एनकाउंटर्स

May 8, 2023
Bihar Government

बिहार में निवेश के लिए निवेशकों को भारत में बेहतरीन अवसर एवं पैकेज प्रदान कर रहा है बिहार सरकार : कुंदन कुमार

November 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 100 KM दूर से दुश्मन का खात्मा, टारगेट लॉक होते ही बचना नामुमकिन
  • 12 फीसदी से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार ने बदला नियम
  • AI सीखने का मौका, केंद्र सरकार ने शुरू किया फ्री कोर्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.