Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में भारत एवं राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रवासी मजदूरों वन नेशन वन राशन कार्ड के लाभार्थियों से किया संवाद, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के माध्यम से लाभार्थी देश में किसी भी उचित दर दुकान से ले सकता है खाद्यान्न।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 27, 2023
in राष्ट्रीय
A A
राशन कार्ड
26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार कण्डारी


नई दिल्ली: उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लेकर लाभार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज शारदा यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में वन नेशन वन राशन कार्ड जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में माननीय विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर जर्नादन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, सयुंक्त आयुक्त खाद्य मेरठ मण्डल मेरठ, शासन स्तर से अटल राय, अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य तथा रसद विभाग जवाहर भवन उ0प्र0 तथा भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गयी।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

आयोजित संगोष्ठी में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं के साथ-साथ लगभग 1200 राशनकार्ड धारक/लाभार्थी सम्मिलित रहे। उपरोक्त लाभार्थियों में लगभग 900 लाभार्थी अन्य जनपदों/प्रदेशों के निवासी हैं, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में रहकर विभिन्न औद्योगिक ईकाईयों/निर्माण ईकाईयों तथा अन्य बतौर श्रमिक कार्य करते हैं तथा जिनके राशनकार्ड उनके मूल जनपद से निर्गत हैं, उनके द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के उचित दर विक्रेताओं के यहाँ से वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त ( आपूर्ति ) खाद्य एवं रसद विभाग अटल राय द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 79138 उचित दर दुकानें क्रियाशील हैं, उक्त दुकानों से 3,60,65,009 राशन कार्डधारक/परिवार, जिनमें कुल 150693974 यूनिट/सदस्य सम्मिलित हैं, के द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न गेहूँ, चावल प्राप्त किया जाता हैं।

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अंतर्गत माह मई 2020 से माह सितम्बर 2023 तक अन्य राज्यों के 43,169 राशनकार्ड धारकों द्वारा उत्तर प्रदेश से एवं उत्तर प्रदेश के 32,56,271 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से खाद्यान्न प्राप्त किया गया है। भारत सरकार की वन नेशन वन राशनकार्ड योजना क्रियान्वन एवं लाभों के बारे में राशनकार्ड धारकों को अवगत कराया गया साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कार्डधारकों में वितरित कराये जा रहे फोर्टीफाईड़ चावल के स्वास्थ लाभों के बारे में बताया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि संगीत सिंगला, सी0डी0 शुगर द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी गई।

संगोष्ठी के दौरान मा0 विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह एवं मा0 विधायक दादरी तेजपाल नागर, शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के सम्बंध में अपने उद्गार व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के दौरान अन्य राज्यों के कार्डधारक यथा अमोद महतो वैशाली बिहार, आरती बक्सर बिहार, गंगा टीकमगढ मध्यप्रदेश, विजय दास बेगुसराय बिहार, नागेन्द्र चंद्र दास पश्चिमी चमपारण बिहार, वैद्यनाथ सिंगरौली मध्यप्रदेश, विमल कुमार मोतीहारी बिहार, जोकि जनपद गौतमबुद्धनगर में बतौर प्रवासी श्रमिक कार्य करते हैं, से अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संवाद करते हुए वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के लाभों एवं अनुभवों की जानकारी साझा की गयी साथ ही उत्तर प्रदेश की किशन जनपद बस्ती, बकार अहमद जनपद बुलन्दशहर, अनिल शुक्ला जनपद औरया, राजीव बाबू जनपद फर्रूखाबाद के साथ संवाद करते हुए उक्त योजना के सम्बंध में उनके विचार/अभिमत प्राप्त किये गये।

गोष्ठी के दौरान जनपद के उचित दर विक्रेतागण शहादत अली, हल्दौनी, राकेश कुमार, बरौला, रामकिशोर, सोरखा, विनोद कुमार, सदरपुर, रामकुमार झा, बंघेल, मनोज, सिरसा, रेणु, जयभीम स्वयं सहायता समूह, भोगपुर द्वारा खाद्यान्न डोर स्टेप व्यवस्था एवं लाभांश भुगतान की नई प्रणाली के सम्बंध में अपने लाभ/अनुभव साझा करते हुए अवगत कराया गया कि उनके द्वारा किस प्रकार वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण किया जाता है। अंत में संयुक्त आयुक्त, ( खाद्य ) विनय कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा अपने नित्य दैनिक जीवन निर्वाह कार्यों में से समय निकाल कर सहभागिता करने वाले आम जनमानस/राशनकार्ड धारकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Vips WCL gets 'Best Enterprise Award'

विप्स डब्लूसीएल को मिला ‘सर्वोत्कृष्ट उद्यम अवार्ड’

February 18, 2024
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

केशव का ‘संगठन’ प्रेम…कलह या सुलह…परदे के पीछे क्या?

July 18, 2024
Gold

‘सोने की कीमतों में उछाल और इसका भारतीय मध्यम वर्ग पर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव’

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.