Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल को क्यों नहीं मिल रहा कांग्रेस का साथ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
Congress AAP
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन INDIA की प्रमुख सदस्य आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस का साथ मिलता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कथित ‘शराब घोटेल’ के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सिद्धू का ये हमला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। AAP के कुछ शीर्ष नेता पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

‘चोरी और ऊपर से सीना जोरी’

इन्हें भी पढ़े

पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Baba Ramdev

वन नेशन वन इलेक्शन पर स्वामी रामदेव बोले- ‘शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार’

August 23, 2026
Bhadar River

भदार नदी में डूबा युवक, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

August 23, 2026
Load More

अपने पटियाला आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिद्धू ने कहा कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार द्वारा लाई गई उत्पाद शुल्क नीति को इसके कार्यान्वयन के तीन महीने के भीतर वापस लेना पड़ा, जिससे “स्पष्ट होता है कि कुछ गड़बड़ है।” पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, “वे यह कहकर (सत्ता में) आए कि वे कॉलेजों, स्कूलों या धार्मिक स्थानों के पास शराब नहीं बेचेंगे। जब दिल्ली में यह (आबकारी) नीति आई, तो यह लगभग 2.5 से 3 महीने तक प्रभावी रही। और इसे 2.5-3 महीने बाद वापस लेना पड़ा।”

सिद्धू ने तंज कसते हुए कहा, “जब किसी कार को वापस लिया जाता है, तो यह उसकी खराबी के कारण ऐसा होता है। अगर यह (शराब नीति) जनहित में थी तो इसे वापस क्यों लिया गया? यही नीति पंजाब में लागू की गई है और अभी तक वापस नहीं ली गई है।” सिद्धू ने कथित शराब नीति घोटाले पर आप की प्रतिक्रिया को ‘चोरी और ऊपर से सीना जोरी’ बताया।

पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए केजरीवाल

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशाल (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को पत्र लिखकर उन्हें भेजे गए समन को ‘‘वापस लेने’’ की मांग की और कहा कि नोटिस ‘‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं’’ है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रहा है। ईडी से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि केजरीवाल को नयी तारीख दी जा सकती है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने हाल में अभियोजन पक्ष की ओर से दिए गए आश्वासन का संज्ञान लिया है कि मामले की सुनवाई अगले 6-8 महीनों के भीतर समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय एजेंसी ने केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था और वह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करने वाली थी। इस मामले में केजरीवाल की पार्टी के सहयोगी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरईसी लिमिटेड ने ड्यूश बैंक एजी गिफ्ट सिटी शाखा से प्राप्त की हरित ऋण सुविधा

July 11, 2024

चर्चिल के ब्रिटेन में ऋषि सुनक का क्या काम?

August 1, 2022
Digital rupee

1966 में इंदिरा गांधी ने क्यों किया था रुपये का अवमूल्यन? अमेरिका की मदद, सोवियत नाराज़गी और आर्थिक संकट की पूरी कहानी

May 30, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त
  • उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.