प्रकाश मेहरा
जयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को दावा किया कि राजस्थान में हर विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने की परंपरा इस बार टूटेगी और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा लोगों का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।
पायलट ने टोंक में कहा, राजस्थान में तीस साल से जो परंपरा चली आ रही है, पांच साल भाजपा, पांच साल कांग्रेस, वह इस बार टूटने वाली है। लोग केंद्र में भाजपा के दस साल के शासन को देख चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं। पायलट ने कहा, भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कोशिश कर रही है।







