सूरत: आशिकों ने मेट्रो, चलती बाइक और कार के बाद एंबुलेंस को भी नहीं छोड़ा है। एंबुलेंस के अंदर किस करने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर मरीज को लेकर सड़क पर जा रही एक एंबुलेंस का वीडियो सामने आया है, जिसके अंदर एक लड़का-लड़की रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो गुजरात के सूरत का बताई जा रहा है। वायरल वीडियो में एंबुलेंस का नंबर GJ 05 BZ 9328 दिखाई दे रहा है, जिसके अंदर प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक युवक और युवती आपस में किस कर रहे थे, जिसको वहां से जा रहे किसी राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया।
एंबुलेंस के अंदर हो रहे रोमांस को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। दावा किया जा रहा है कि एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम सूरत के अडालज ब्रिज का है। हालांकि अभी तक एंलुबेंस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।







