Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

त्यौहारी सीजन में हुई ‘बल्ले-बल्ले’, चीन को हुआ बड़ा नुकसान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2023
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
festive season
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिवाली के पांच दिवसीय त्योहारों पर देश भर में 3.75 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड व्यापार हुआ. कार्तिक पूर्णिमा तक इसके सवा चार लाख रुपए का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान वोकल फॉर लोकल के असर से चीन को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मुद्रा का नुकसान झेलना पड़ा है.

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कॉमर्स ट्रेडर्स यानी कैट के भारतीय उत्पाद-सबका उस्ताद अभियान को देश भर में ग्राहकों का जबरदस्त समर्थन मिला. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा है कि इस वर्ष के दिवाली सीजन में देश भर के बाज़ारों में पौने चार लाख करोड़ यानी 3.75 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिकॉर्ड-तोड़ व्यापार हुआ.

इन्हें भी पढ़े

pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी का चेन्नई दौरा, 13,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

October 10, 2026
Rajnath Singh

अपने आस-पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर : राजनाथ सिंह

October 10, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Load More

सभी त्योहार पर ग्राहकों ने जमकर भारतीय वस्तुओं की ख़रीदारी की. गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा पर लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये का और व्यापार होने की संभावना है. यानी आंकड़ा सवा चार लाख करोड़ के पार जाने की संभावना है.

चीन को 1 लाख करोड़ से ज़्यादा का नुकसान

खंडेलवाल के मुताबिक इस बार चीन को दिवाली पर्व पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा के व्यापार का बड़ा नुक़सान हुआ. पूर्व वर्षों में दिवाली त्योहारों पर चीन से बनी वस्तुओं को भारतीय बाजार का लगभग 70% हिस्सा मिल जाता था. इस बार वो काफी कम रहा. देश के व्यापारियों ने इस वर्ष चीन से दिवाली से संबंधित किसी भी वस्तु का कोई इंपोर्ट नहीं किया. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान का असर है.

खंडेलवाल ने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार 3.5 लाख करोड़ रुपए के त्योहारों पर व्यापार में लगभग 13% खाद्य एवं किराना में, 9% ज्वेलरी में, 12% वस्त्र एवं गारमेंट, 4% ड्राई फ्रूट, मिठाई एवं नमकीन, 3% घर की साज सज्जा, 6% कास्मेटिक्स, 8% इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल, 3% पूजन सामग्री एवं पूजा वस्तुओं, 3% बर्तन तथा रसोई उपकरण, 2% कॉन्फ़ेक्शनरी एवं बेकरी, 8% गिफ्ट आइटम्स, 4% फ़र्निशिंग एवं फर्नीचर एवं शेष 20% ऑटोमोबाइल, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल, खिलौने सहित अन्य अनेक वस्तुओं एवं सेवाओं पर ग्राहकों द्वारा खर्च किए गए.

पैकिंग कारोबार को भी मिला बड़ा बाजार

देश भर में पैकिंग कारोबार को भी एक बड़ा बाजार इस दिवाली पर मिला. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिवाली त्योहारों पर लोकल बनी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया गया था, जिसका बड़ा प्रभाव पूरे देश में दिखाई दिया. देश के सभी शहरों के स्थानीय निर्माताओं, कारीगरों एवं कलाकारों द्वारा बनाये गये उत्पादों की भारी मात्रा में बिक्री हुई, जिससे आत्मनिर्भर भारत की एक विशिष्ट झांकी दिवाली पर्व के ज़रिए देश एवं दुनिया को दिखाई गई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
All India Samta Foundation submitted a memorandum to the District Magistrate

अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

April 28, 2025
Opposition's

फिर क्यों लौट आया गठबंधन की राजनीति का दौर?

July 18, 2023
WCL

वेकोलि में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

December 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.