उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिलें में यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों को निकालने का काम बीते रविवार से जारी है। रेस्क्यू टीमें द्वारा बनाए गए प्लान के फेल होने के बाद दिल्ली से अत्याधुनिक आगर मशीन मंगवाई गई। लेकिन, पाइप ड्रिल में दिक्कत आ गई। सुरंग के अंदर 25 मीटर अंदर तक खुदाई करने के बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। शुकवार सुबह टनल के अंदर खुदाई काम रुक गया था। खुदाई करते वक्त किसी धातू के टुकड़े से टकराने के बाद मशीन रुकी थी।
रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा गैस कटर की मदद से धातू के टुकड़े को काटा गया। रेस्कयू टीम द्वारा मेहनत कर लोगों टनल में खुदाई का काम दोबारा शुरू करवाया। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टनल में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।
भुला भरोसा रखो, सब लोग सुरक्षित बाहर आएंगे
भुला चिंता नहीं करनी है। भरोसा रखो। यहां पर सभी अनुभव और एक्सपर्ट लोग दिन रात रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। हम सब कामयाब होंगे। तुम्हारा भाई जल्द ही सुरक्षित सकुशल तुम्हारे साथ होंगे। टनल के भीतर फंसे मजदूरों के परिजनों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेनि) ने मुलाकात कर ढांडस बंधाया।
गब्बर सिंह नेगी के भाई जयमल सिंह को बाहर मायूस खड़ा देखकर जनरल सिंह उससे मिले और अपनत्व जोड़ते हुए कहा कि भुला, चिंता नहीं करनी। मंगलवार रात को जयमल गब्बर सिंह के बेटे आकाश और अपने और भाइयों के साथ सिलक्यारा पहुंच गए थे।
जनरल सिंह ने पाइप के जरिए टनल मं फंसे मजदूरों के साथ गर्मजोशी के साथ बातचीत की। उन्होंने जोशीले अंदाज में सभी को मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। कहा कि, पूरा देश उनकी सहायता के लिए खड़ा है। इस मौके पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन, चीफ इंजीनियर राहुल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।







