Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्लीवालों को भारी पड़ेगी केजरीवाल सरकार और अफसरों की जंग!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
Arvind Kejriwal
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल और अफसरशाही के बीच खींचतान और टकराव का असर अब दिल्लीवालों के जनजीवन पर होने जा रहा है। बकाया पेमेंट नहीं मिलने की वजह से दिल्ली जल बोर्ड कॉन्ट्रैक्टर असोसिएशन ने सोमवार से हड़ताल की की शुरुआत कर दी है। संगठन के महासचिव विजय मंगला ने दावा किया कि बकाया मिलने तक करीब 1,150 ठेकेदार अपने काम को बंद रखेंगे। इससे पानी और सफाई से संबंधित कई सेवाएं दिल्ली में प्रभावित हो सकती हैं और दिल्लीवासियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। मंगला ने कहा कि बकाया मिलने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया जाएगा।

दिल्ली जल बोर्ड कॉन्ट्रैक्टर्स वेलफेयर असोसिएशन ने अडिशनल चीफ इंजीनियर को लेटर लिखकर बताया था कि बकाया नहीं मिलने की वजह से ठेकेदार अपना काम बंद कर देंगे। लेटर में कहा गया है, ‘काफी विचार-विमर्श और कोई विकल्प नहीं दिखने के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पानी लीकेज, पानी प्रदूषण, पानी आपूर्ति रखरखाव, व्यवस्थित सीवरेज सिस्टम, सीवरेज सिस्टम का रखरखाव, ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशन संचालन, सीवर बेलदार, मजदूर देना और गाद निकालने से संबंधित सभी कामकाज 27 नवंबर से बंद कर दिए जाएंगे।’

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य

October 13, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण

October 13, 2026
Gyanesh Kumar

विश्लेषण: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर युवाओं से अपील, नारे नहीं, प्रमाण के आधार पर बनाएं राय

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
Load More

23 नवंबर को असोसिएशन की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। फरवरी से पेमेंट नहीं मिलने की वजह से यह फैसला लिया गया है। असोसिएशन का कहना है कि सभी ठेकेदारों को बकाया मिल जाने के बाद ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि बकाया जारी करवाने के लिए पिछले तीन महीने से दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘जल मंत्री ने बार-बार वित्त विभाग को लिखा है और एलजी को अवगत कराया है। वित्त मंत्री की ओर से कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद वित्त विभाग ने तीन महीने से फंड जारी नहीं किया है। फंड में देरी के लिए वे अलग-अलग आपत्ति जाहिर करते रहते हैं।’

इससे पहले दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने दावा किया था कि शहर को बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने एलजी वीके सक्सेना से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि वित्त विभाग की ओर से फंड जारी नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट पैदा हो सकता है और सीवरेज व्यवस्था भी ठप हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, आतिशी ने एलजी को लिखे लेटर में वित्त सचिव आशी सी वर्मा पर जानबूझकर फंड रोकने का आरोप लगाया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसानों के ऊपर आसू गैस छोड़े जा रहे

शंभू बॉर्डर पर बवाल, किसानों के ऊपर आसू गैस छोड़े जा रहे!

February 16, 2024
RSS

सेक्युलर-सोशलिस्ट इमरजेंसी का अध्याय हटा दिया जाए ?, अंबेडकर का संविधान बचाओ’ पर RSS Vs कांग्रेस ?

June 28, 2025
Manmohan Singh

BMW नहीं, मेरी गड्डी तो ‘मारुति 800’ है, मनमोहन सिंह की सादगी की अनोखी कहानी

December 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.