गौरव खाम्ब्रा
उत्तराखंड: दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती ने रुड़की के रामनगर स्थित नए कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ गटककर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती चार महीने के गर्भपात की अनुमति के लिए कोर्ट पहुंची थी। मामले में युवती के प्रेमी समेत चार लोग आरोपी हैं। युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भगवानपुर थाने में 21 सितंबर को 25 वर्षीय युवती ने प्रेमी तैय्यब, तोहिद, फजलू रहमान और सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने तैय्यब पुत्र फजलू रहमान निवासी रोलाहेड़ी नवादा थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस बीच युवती गर्भवती हो गई। कोर्ट से गर्भपात की अनुमति के लिए दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को रामनगर कोर्ट परिसर पहुंची और उसने दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। जहरीला पदार्थ गटकने की सूचना पर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता अपने परिवार के साथ कोर्ट परिसर आई थी।







