नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जेबकतरे की टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में नई याचिका दायरकी गई है। याचिका में कहा गया है कि पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप संगीन हैं और इसका एकमात्र मकसद चुनावों में लोगों को प्रभावित करना था ताकि मतदाता कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करें।
गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी ने राजस्थान चुनाव के दौरान रैली में पीएम मोदी को जेबकतरा कहा था। राहुल गांधी के इसी बयान के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में नई याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोपों को गंभीर बताते हुए इसे चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।
इससे पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गाधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी थी। कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। यही नहीं जुलाई 2023 के मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी, जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यत वापस बहाल कर दी गई थी।
पीएम मोदी के उपनाम को लेकर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी का मामला काफी तूल पकड़ा था। विपक्ष ने मोदी सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया था। 2019 के पुराने मामले में गुजरात कोर्ट ने 23 मार्च 2023 को दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिल गई।







