Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

फिर डराने लगा वायरस, इन 4 राज्यों में तेजी से वापसी कर रहा कोरोना!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 22, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Delhi Corona
22
SHARES
744
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत में कोरोना एक बार फिर टेंशन बन रहा है. आठ महीने बाद कुछ राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से केंद्र सरकार भी गंभीर हो गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अलर्ट रहने के लिए कहा है. गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से खतरा तो नहीं है, लेकिन भीड़ में मास्क जरूर पहनें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से भी बचें. देश में JN.1 के तीन राज्यों में अब तक 21 केस मिले हैं. कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी 2669 हो गई है.

हाल ही में जिन राज्यों में कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र का नाम शामिल है. एक दिन पहले राजस्थान में भी दो मरीज मिले थे. गुजरात में भी 13 एक्टिव मरीज हैं. इससे पहले बुधवार को देश में एक दिन में 614 नए कोरोनोवायरस मरीज पाए गए थे. ये 21 मई के बाद सबसे ज्यादा संख्या थी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत का कहना है कि भले ही केस बढ़ रहे हैं, लेकिन 92.8 फीसदी मामले होम आइसोलेशन में हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है. अस्पताल में भर्ती होने के रेट में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है. केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में डेली पॉजिटिव रेट में वृद्धि देखी गई है. सभी मामले हल्के पाए गए और बिना किसी जटिलता के मरीज ठीक हो गए.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन के चार पुरुषार्थों का आधार: पीएम मोदी

September 28, 2026
खेल मंत्री डॉ म.नसुख मांडविया

एआई के दौर में बदलेंगे औद्योगिक संबंध, मांडविया ने उद्योग और श्रमिकों को साझेदार बनने का किया आह्वान

September 28, 2026
jp nadda

विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार, कहा- ‘झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’

September 28, 2026
lng train india

गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

September 27, 2026
Load More

फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, देश में अभी कितने कोविड मरीज?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 358 नए केस मिले हैं. कोविड-19 केसों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. कोविड के सब वैरिएंट JN.1 की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ रही है. JN.1 का पहला मरीज केरल में पाया गया था. सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 6 मौतें हुई हैं. इनमें तीन केरल, दो कर्नाटक और एक पंजाब में मरीज की जान गई है. देश में मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है. ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,576 हो गई है. देश का रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत हो गया है.

WHO ने कहा- एहतियात बरतो

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि केरल में 2341 एक्टिव केस हैं. कर्नाटक में 92, तमिलनाडु में 89 और महाराष्ट्र में 45 एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य विभाग और WHO का कहना है कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं. बस सावधानी जरूर बरतें. WHO ने बुधवार को कोरोना को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के रूप में वर्गीकृत किया है. गाइडलाइन में कहा है कि भीड़भाड़ वाले या बंद स्थान और दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क जरूर पहनें. सोशल डिस्टेंसिंग को भी आदत में डालें. यह जरूरी भी है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीज बढ़ने के बाद कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी एडवाइजरी जारी की गई है.

घबराने की जरूरत नहीं है

वहीं, केंद्र सरकार का भी कहना है कि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकारों के साथ कोरोना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई है. हर जरूरी मदद पहुंचाई जाएगी. किसी तरह के प्रतिबंध या निगरानी बढ़ाने जैसे हालात नहीं हैं. हालांकि, केरल, तमिलनाडु से सटे सीमावर्ती जिलों को सतर्कता बरतनी चाहिए. जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देना चाहिए. पॉजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए लैब भेजना चाहिए. मॉक ड्रिल करके तैयारियां भी परखते रहना चाहिए.

एक्सपर्ट ने मास्क का उपयोग, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़-भाड़ वाले या खराब हवादार क्षेत्रों से बचना और खांसी होने पर दूरी बनाकर रखने की अपील की है.

किन राज्यों में वापसी कर रहा है कोरोना

कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोवा और महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे हैं. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को बताया कि देशभर में सब-वैरिएंट जेएन.1 के 21 मामले सामने आए हैं. राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपने मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है. पिछले दो हफ्तों में गंभीर बीमारी वाले कोरोना के 16 मरीजों की मौतें हुईं हैं. केरल में बुधवार को कोरोना के 292 नए मामले सामने आए. राज्य में एक्टिव मामले 2041 हैं.

कर्नाटक में एडवाइजरी जारी

कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि 60 वर्षे और उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, किडनी, हृदय जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली मांएं अगर बाहर जाती हैं तो मास्क जरूर पहनें. कर्नाटक सरकार कहना है कि अभी क्रिसमिस या नए साल के जश्न को लेकर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया गया है. हमारा जोर टेस्टिंग बढ़ाने पर है. शनिवार से राज्य में रोजाना पांच हजार सैंपल लिए जाएंगे.

बेंगलुरु: 64 साल के मरीज की मौत

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि यहां 64 साल के मरीज की मौत हो गई. वो कोरोना पॉजिटिव आया था. क्या मौत का कारण SARS CoV-2 वायरस का नया सब वैरिएंट JN.1 है? इस पर उन्होंने कहा, यह अभी तक साफ नहीं है. मरीज को अन्य गंभीर बीमारियां थीं. वो चामराजपेट का रहने वाला था. 15 दिसंबर को उसकी मौत हुई है. राव ने कहा, उन्हें हार्ट प्रॉब्लम, टीबी संक्रमण, उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की बीमारी, ब्रोन्कियल अस्थमा के साथ-साथ कोविड​​​​-19 और निमोनिया भी था. हाल ही में केसों में वृद्धि के बाद यह कोविड से पहली मौत हुई है.

गोवा में 19 कोरोना मरीज मिले

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राज्य में कोरोना के 19 केस सामने आए हैं. हालांकि कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ. इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और होम आइसोलेशन में रखा गया है. पर्यटक राज्य होने की वजह से गोवा में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पर्यटन सीजन इस समय अपने पीक पर है और विदेशों से पर्यटकों की संख्या  बढ़ रही है. इससे पहले मंगलवार को गोवा में तीन मरीज मिले थे. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 15 स्वाब सैंपल लिए गए थे. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

एनसीआर: बीजेपी नेता कोरोना पॉजिटिव

यूपी के गाजियाबाद में बीजेपी नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये मरीज शास्त्री नगर में रहता है. उसे खांसी और सर्दी की समस्या है. डायबिटीज की भी प्रॉब्लम है. उसे होम आइसोलेट किया गया है. स्वास्थ्य टीम ने घर पहुंचकर परिजन के सैंपल लिए हैं. जीनोम सीक्वेंसिंग करवाया जाएगा. परिवार के सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री है. करीब 8 महीने बाद कोविड का केस मिला है.

गुजरात में 13 एक्टिव केस

गुजरात में वर्तमान में कोरोना वायरस के 13 एक्टिव मामले हैं. सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. इनके स्वाब के सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं. जो 13 एक्टिव मामले हैं, उनमें से सात अहमदाबाद में संक्रमित पाए गए और उनमें से पांच ने हाल ही में विदेश यात्रा की थी. सरकार ने किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का आकलन किया और 5,700 से ज्यादा अस्पतालों में एक मॉक ड्रिल की.  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोविड-19 के जेएन.1 वैरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इसके मरीजों में कम गंभीरता पाई गई. इसलिए लोगों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सतर्क रहना चाहिए. सर्दियों के मौसम में आमतौर पर सर्दी, बुखार और खांसी के मामलों में वृद्धि होती है. स्वास्थ्य विभाग को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

खतरा पैदा करेगा, ऐसी संभावना नहीं

हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में संक्रामक रोग सलाहकार कार्तिक वेदुला ने कहा, JN.1, BA.2.86 की एक नई उप-वंशावली है, जो ओमिक्रॉन वैरिएंट की एक शाखा है. JN.1 स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त उत्परिवर्तन के साथ भिन्न होता है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. मुंबई के विश्वनाथ कैंसर फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार विनोद स्कारिया ने कहा, जेएन.1 वैरिएंट संभवतः नवंबर 2023 की शुरुआत से भारत में देखा जा रहा है. हालांकि इसका मतलब यह होगा कि पुन: संक्रमण में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि जेएन.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरा पैदा कर सकता है.

WHO के अनुसार, वर्तमान डोज JN.1 और SARS-CoV-2 के अन्य वैरिएंट से होने वाली गंभीर बीमारी और मृत्यु से रक्षा करते हैं. लगातार निगरानी की जा रही है. जरूरत अनुसार जेएन.1 जोखिम मूल्यांकन को अपडेट करेगा. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 8 दिसंबर तक अमेरिका में अनुमानित 15 से 29 प्रतिशत मामलों में सब-वैरिएंट जेएन.1 शामिल है. पिछले हफ्ते चीन में सब वैरिएंट के सात मरीजों का पता चला था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Way to Journalism

‘वे टू जर्नलिज्म’ पुस्तक के हिंदी संस्करण पर सीएम धामी ने लेखक प्रकाश मेहरा को दी शुभकामना

March 3, 2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा!

May 17, 2025
PM

आदमपुर एयरबेस में बोले पीएम- आतंक की साजिश का जवाब तबाही और महाविनाश होगा!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद से मिलाया हाथ, दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर
  • गया जी में ही क्यों होता है पिंडदान! गयासुर से जुड़ा है विष्णुपद मंदिर का ये रहस्य
  • CM रेखा गुप्ता ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.