Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल: गोबर के बाद दूध लेकर विधानसभा पहुंचे विपक्षी विधायक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 22, 2023
in राज्य
A A
Opposition MLA
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई गारंटियों को लेकर विपक्षी दल भाजपा लगातार हमलावर है. पहले गोबर तो अब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दूध की गारंटी को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन में जाने से पहले विरोध जताया. भाजपा विधायक दूध लेकर पहुंचे ओर कांग्रेस को दूध खरीदने की गारंटी याद दिलाई. इस दौरान भाजपा विधायक सदन के बाहर सौ रुपए किलो दूध बेचते नजर आए.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौर में जनता से वादा किया था कि प्रदेश में गाय का दूध 80 रुपये किलो और भैंस का दूध 100 रुपये किलो में खरीदा जाएगा. जयराम ठाकुर ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसा.

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

जयराम ठाकुर ने कहा कि दूध लीटर में होता है, लेकिन सीएम सुक्खू ने तो किलो के हिसाब से ही दूध खरीदने का बात कही थी. लिहाजा, हम इस बात को आज यहां याद दिलाने पहुंचे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कहा था कि वह हर घर से 10 लीटर दूध खरीदेंगे, लेकिन अभी तक वह गारंटी सरकार ने पूरी नहीं की है.

कांग्रेस ने दी झूठी गारंटियां- ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में दूध का मूल्य 37 रुपये बढ़ाने के सुक्खू सरकार के फैसले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली जनवरी से दूध का मूल्य करने की बात कही है. मगर, प्रदेश सरकार ने इतना झूठ बोल दिया है कि अब कोई सरकार की बातों पर विश्वास नहीं कर रहा है.

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गाय का दूध 80 रुपये और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदने का वादा कांग्रेस ने किया था. अब वह गारंटी कहां है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां दी थीं.

कांग्रेस ने दूध खरीद की झूठी गारंटी देकर प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को धोखा दिया है।

आज इसी विरोध में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर, धर्मशाला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/vTY97l3OKl

— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) December 21, 2023

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन टोकरियों में गोबर लेकर विधानसभा पहुंचे थे भाजपा विधायक.

बताते चलें कि शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बीजेपी के विधायक टोकरियों में गोबर लेकर विधानसभा पहुंचे थे. विधायकों ने कांग्रेस सरकार को उनकी गोबर खरीदने की गारंटी योजना की याद दिलाई. साथ ही बीजेपी ने सरकार से जल्द दो रुपए किलो गोबर खरीदने की मांग की.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल पूरा हो गया और अभी तक कांग्रेस ने कोई भी गारंटी पूरी नहीं की. इन गारंटियों को न तो जनता को ओर न ही कांग्रेस के नेताओं को भूलने देंगे. भाजपा समय-समय पर इन गारंटियों की याद दिलाती रहेगी. ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 13 सौ करोड़ रुपये का गोबर घोटाला किया. लिहाजा, जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया. हिमाचल में भी कांग्रेस ने झूठी गारंटियां देकर सरकार बनाई है. कांग्रेस विश्वास योग्य नहीं है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Adipurush

क्यों प्रभास की ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर बरपा है हंगामा?

June 17, 2023
वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास, क्या रहा इसका इतिहास!

April 5, 2025
Panchayat elections

प्रधान, पंचायत और चुनाव …?

August 4, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.