Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कचनऊ के लाल का श्री कृष्ण की नगरी में हुआ भव्य स्वागत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 4, 2026
in राज्य, विशेष
A A
grand welcome
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: भारतीय सेना में 30 साल की सेवा देने के बाद सेवा निवृत हुए सूबेदार अखिलेश कुमार परिहार का अपने गृह जनपद और भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा ब्रज में भव्य स्वागत हुआ! इस दौरान रामपाल सिंह, संयोजक भूतपूर्व सैनिक संगठन जिला मथुरा ने बताया कि आज हम सब लोग मथुरा जंक्शन पर आर्मर बटालियन से सेवानिवृत्ति हुए हमारे भाई और साथी के स्वागत हेतु यहां पर सब लोग इकट्ठा हुए हैं। हम लोग भी पूर्व में भारतीय सेना को अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पहले रिटायर हुए हैं। आज यह रिटायर हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

uttarakhand high court nainital

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

July 16, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, सम्राट चौधरी ने पटना के 10 स्कूलों में शुरू की सुविधा

July 16, 2026
नेजल कोरोना वैक्सीन

वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक

July 13, 2026
Gyanwapi Moscue Case

विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद केस: मध्यस्थता नहीं, कानूनी प्रक्रिया से ही निकलेगा समाधान

July 13, 2026
Load More

grand welcome

हर भारतीय नागरिक देश की सेवा करना चाहता है और सेना में भर्ती होना हर भारतीय युवा का सपना होता है। हम सब लोगों के लिए देश पहले हैं और बाकी सब बाद में भारत देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है चाहे उसके लिए हम लोगों को कोई भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। हम लोगों ने देखा है कि कितने हमारे वीर सैनिक अपनी सेवाओं को पूरा नहीं कर पाते और बीच समय में ही दुश्मनों से मुकाबला करते हुए काल के गर्त में समा जाते हैं लेकिन हम लोगों के हौसले कभी कम नहीं होंगे और देश पर मर मिटने के लिए भारत का हर युवा आज भी तैयार है।हर भारतीय युवा और सैनिक देश पर बलिदान होने के लिए हर समय तैयार है।

भारत गांवों का देश है और देश की मिट्टी से निकला युवा व किसान का बेटा चाहता है कि भारतीय सेवा में भर्ती हो और भारत माता की सेवा करूं। यह हमारा सौभाग्य रहा है कि हम लोगों के द्वारा भी भारतीय सेना और देश के सम्मान में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है । इस अवसर पर कुछ अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने बताया कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज हमारा एक भाई फ़ौज से रिटायर होकर अपने घर वापस आ रहा है हम सब लोग उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं और यहां से उनके पैतृक निवास ग्राम पंचायत कचनऊ , विकासखंड बलदेव जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश तक उन को सम्मान के साथ लेकर जाएंगे।

इस मुद्दे पर सूबेदार के छोटे भाई योगेश कुमार ने बताया कि आज हमारे बड़े भाई साहब रिटायर होकर घर आ रहे हैं हम सब उनको लेने के लिए यहां पर इकट्ठे हुए हैं ।गांव में हमारा संयुक्त परिवार है और हम सब भाई मिलजुल कर रहते हैं । घर में बड़ी हंसी खुशी का माहौल है और हम सब लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि वह कब वापस आए और अपने दुख सुख उनके साथ बांट सके। हम लोग साधारण पृष्ठभूमि और किसान परिवार से आते हैं। हम सब लोगों का सपना रहा है कि हमारे बच्चे भी भारतीय सेवा में भर्ती हो और भारत माता को अपनी सेवाएं प्रदान करें में भी एक्स सर्विसमैन रहा हूं और कुछ वर्ष पहले ही सेवा निवृत हुआ हूं।

हम सबके लिए देश पहले हैं जाति, धर्म, संप्रदाय सब बाद में! आज हमारे गांव में बड़े भाई साहब का स्वागत समारोह है और विभिन्न स्थानों, ग्राम पंचायतो ( गोकुल, अवैरनी चौराहा, बल्देव( दाऊजी), हथकोली, पटलोनी , कचनऊ आदि) में स्थानीय निवासी और सरदारी, समाज के इंतजार कर रहे हैं और स्वागत करने के लिए आतुर हैं। हम अपने समस्त शुभचिंतकों, ग्राम पंचायत, समाज और सरदारी के शुक्र गुजार हैं कि उन्होंने अपने इस कीमती समय में से समय निकालकर हम लोगों को जो मान-सम्मान दिया है में उसका सदा ऋणी रहूंगा और उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा!

इस मुद्दे पर सूबेदार अखिलेश परिहार ने कहा कि आज में 30 वर्षों की सेवा के बाद सेवा निवृत हुआ हूं और एक आम व्यक्ति की तरह समाज में जीवन व्यतीत करूंगा। मेरे लिए देश पहले हैं चाहे में आज सेवा निवृत हो गया हूं लेकिन देश के मान सम्मान से कभी भी समझौता नहीं करूंगा और भविष्य में अगर दोबारा देश को मेरी आवश्यकता पड़ती है तो में देश हित में सेवा देने को तैयार हूं। भारत माता के प्रति मान सम्मान और मेरा प्यार हमेशा बना रहेगा। मेरे द्वारा युवाओं के लिए जो भी मदद होगी उसको में खुले दिल से हमेशा करता रहूंगा!

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sco summit

SCO Summit 2025: SCO सम्मेलन में भारत का सख्त रुख, चीन-पाक को करारा जवाब!

June 26, 2025
TERI Summit pm modi

समावेशिता और पहुंच की दिशा में भारत की यात्रा का निर्धारण

April 24, 2023
RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और घोष : घोष केवल संगीत और वादन नहीं, यह साधना है!

October 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ कोहली बने सबसे बड़े भारतीय ‘रनवीर’
  • पीएम मोदी से अमित शाह, नितिन नवीन और बीएल संतोष की मीटिंग, यूपी के राजनीतिक गलियारों में क्या चर्चा?
  • मदरसे में ED की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख नकद और 180 ग्राम सोने के सिक्के जब्त

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.