Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली: अस्पताल में कई महिला वर्करों से यौन शोषण के आरोप से मचा हड़कंप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 24, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
rape
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली :दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में महिला आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन शोषण के आरोपों से हड़कंप मच गया है। अब इस मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने जांच कमेटी बनाई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के यौन शोषण के मामले की जांच करेगी।

स्वास्थ्य सचिव को लिखे खत में केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘सोशल मीडिया के जरिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मेरे संज्ञान में आई है। जिसमें दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में महिलाओं और आउटसोर्स वर्करों के यौन शोषण की बात कही गई है। इस मामले में 19 दिसंबर को थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस आरोपियों के साथ सॉफ्ट रवैया अपना रही है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आपको यह निर्देश दिया जाता है कि दोषियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लें।’

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली नगर निगम

वायु एवं धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए एमसीडी ने तेज किए प्रभावी उपाय

October 6, 2026
Delhi University

DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

October 4, 2026
Pink Saheli Smart Card

क्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर?

October 4, 2026
garbage mountain

CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा

October 3, 2026
Load More

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया है, ‘ आउटसोर्स फर्म आरोपी सुपरवाइजरों/मैनेजरों की सेवा खत्म कर दी गई है। हालांकि, दोषी पाए जाने पर फर्म के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’ मंत्री ने आगे निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई जाए। इसके साथ ही केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यह भी निर्देश दिया है कि मामले की शुरुआती जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर सौंपी जाए इसके अलावा जांच की फाइनल रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर सौंपी जाए। मंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

गंदी डिमांड नहीं पूरी करने पर दी धमकी – पीड़ित

इधर इस मामले में दिल्ली महिला आयोग भी सक्रिय है। दिल्ली महिला आयोग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग ने बताया है कि बुराड़ी सरकारी अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि 17 दिसंबर को मैनेजर और सुपरवाइजर ने उन्हें और कुछ अन्य महिला वर्करों को बुलाया और उनसे छेड़खानी की। आयोग की तरफ से नोटिस में यह भी कहा गया है कि 19 दिसंबर को मैनेजर और सुपरवाइजर ने उन्हें गालियां दीं और धमकी दी कि वो उनकी गंदी मांगों को पूरी नहीं करती हैं तो उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। इसके बाद आयोग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी पूछा है कि इस मामले में क्या ऐक्शन लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Quad countrie

रूस नहीं, अमेरिका और क्‍वॉड देश हैं भारत के सच्‍चे दोस्‍त

February 24, 2023
yogi cabinet ministers

योगी सरकार ने किया कमाल, एक साल में 76 सेतु परियोजनाओं को किया पूरा

June 14, 2025
REC

REC फाउंडेशन ने मोतियाबिंद सर्जरी के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल को ₹6 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

February 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • पीएमआई: मजबूत घरेलू मांग से भारतीय सेवा क्षेत्र में उछाल, तीन महीने के उच्चतम स्तर पर वृद्धि
  • यदि आपके पूर्वज आज वापस आ जाएँ तो क्या वे आप पर गर्व करेंगे?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.