Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

कोरोना को लेकर भारत में चिंता, देश में कितने संक्रमित

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 25, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Corona virus
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली। भारत में कोरोना फिर सिर उठाता लग रहा है, तो यह समय चिंता से ज्यादा सजगता का है। भारत में शनिवार को ही कोरोना के मरीजों की संख्या 3,400 के पार चली गई है। एक-एक दिन में 700 से ज्यादा मामलों का सामने आना यह बताता है कि भीड़भाड़ में लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। काफी दिनों बाद फिर कोरोना से लोगों की जान जाने लगी है। ध्यान रहे, देश में अब तक कोरोना से मौत के दर्ज मामले 5,33,332 हो गए हैं। देश में साढ़े चार करोड़ लोगों को अब तक कोरोना हो चुका है। ज्यादा चिंता कोविड-19 सबवेरिएंट जेएन-1 की है, शनिवार तक इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 20 के पार चली गई थी। जाहिर है, स्वास्थ्य विभागों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी सावधानी बरतने के लिए मजबूर होना पड़ा है। केंद्रीय स्तर पर भी बैठकों का दौर चल रहा है। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के स्तर पर भी वायरस की निगरानी पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है और यह देखा जा रहा है कि वायरस का संचरण कैसे हो रहा है और मुकाबले के लिए किस स्तर के इंतजाम करने पड़ेगे।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
Sourav Das and Ashutosh Ranka

तिहाड़ जेल में सौरव दास और आशुतोष रांका, पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

October 14, 2026
Load More

कोरोना के नए वेरिएंट

वैसे यह अच्छी बात है कि कोरोना के नए सब वेरिएंट के मामले ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि इसका संक्रमण तेजी से हो सकता है। विशेष रूप से पहले से अस्वस्थ लोगों को ज्यादा सावधान रहना होगा। नए कोविड सब वेरिएंट जेएन-1 के मामलों में वृद्धि के बाद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने कहा है कि लोगों को घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे यह अनुमान पुराना है कि ऐसे वेरिएंट और लहरें आगे भी आएंगी, पर धरि-धीरे मृत्यु दर और रुग्णता में कमी आती जाएगी। डेल्टा जैसा खतरनाक वेरिएंट नहीं आएगा, लेकिन बीमारी के वायरस मानव शरीर में मजबूती से जीवित रहने या रूप बदलने की कोशिश करेंगे। ऐसे में, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होगी, जीवन शैली अच्छी होगी, खान-पान सही होगा, ऐसे लोग बीमारी से आसानी से लड़ पाएंगे। यह नया वायरस ओमिक्रॉन वायरस के निकट का बताया जा रहा है और केंद्र सरकार के निर्देश पर अनेक राज्यों में इसके नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। ज्यादा चिंता केरल और कर्नाटक में जताई जा रही है।

कोरोना से भारत चिंतित

कोरोना के ताजा आंकड़े भारत में बड़ी चिंता की बात नहीं हैं, वैसे यह ध्यान रखने की बात है कि दुनिया से कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। हर सप्ताह चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं और सर्वाधिक खराब स्थिति रूस की है। उसके बाद सिंगापुर और इटली का स्थान है। क्या इन देशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जरूरत नहीं है? एयरपोर्ट पर जांच बढ़ाना गलत नहीं होगा। किसी यात्री को परेशान न किया जाए, लेकिन किसी मरीज को भीड़ में जाने से रोकना सही कदम है। यह बात छिपी नहीं है कि अर्थव्यवस्था में जब तेजी आई है, तो यात्राओं का पुराना दौर लौट आया है और विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर आवागमन हो रहा है। बीमारियों के भारत आने की आशंका भी बढ़ी है। चूंकि भारत यात्राओं का एक बड़ा केंद्र है, अतः यहां सावधानी ज्यादा जरूरी है। किसी भी प्रकार के लॉकडाउन के बारे में अब नहीं सोचा जा सकता, लेकिन सावधानी हमारी आदत में शुमार रहनी चाहिए। कोरोना के ताजा मामले हमारी चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी चेतावनी हैं कि हमें हमेशा तैयार रहना होगा और सार्वजनिक चिकित्सा व्यवस्था का चाक-चौबंद रहना ज्यादा जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UGC

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, ‘हम पीछे नहीं जा सकते’

January 30, 2026
hamas attacked israel

इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौता, रविवार से होगा लागू

January 18, 2025
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.