नई दिल्ली: कहते है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है इसलिए हर किसी की नजर सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस राज्य पर है। पीएम मोदी खुद बनारस से सांसद हैं और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में क्या बीजेपी को यहां हराना विपक्ष के लिए मुश्किल होगा? ये एक बड़ा सवाल है।
भाजपा को हराकर ही दम लेंगे: INDIAI गठबंधन
लेकिन मोदी सरकार को हराने के लिए खड़े हुए ‘इंडिया’ गठबंधन का दावा है कि ‘वो इस बार भाजपा को हराकर उसके अजेय रथ को रोक देंगे।’
बहुजन समाज पार्टी INDIA के साथ नहीं
विपक्ष को एक करने के लिए कांग्रेस की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं,उसकी कोशिश है कि बसपा भी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हो जाए, हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने अभी अकेले चलने का ही फैसला किया है।
यूपी में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा?
लेकिन क्या सच में समूचा विपक्ष मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हरा देगा और 80 लोकसभा सीट वाले यूपी में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा?
एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया
इस बारे में जानने के लिए एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया जिसमे चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पोल में सवाल किया गया था कि ‘अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो राज्य की जनता किस पार्टी का साथ देगी?’ इस पोल में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
एनडीए को 73-75 सीटें मिलने का अनुमान
पोल के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 73-75 सीटें मिलने का अनमान है तो वहीं कांग्रेस-सपा वाले ‘इंडिया गठबंधन’ को 4-6 और बसपा को दो सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं अन्य के खाते में जीरो सीट आ रही है।
यह पढ़ें: क्या बंगाल में होगा खेला? आज हुए लोकसभा चुनाव तो ममता दीदी के राज्य में भाजपा को मिलेगी कितनी सीटें?यह पढ़ें: क्या बंगाल में होगा खेला? आज हुए लोकसभा चुनाव तो ममता दीदी के राज्य में भाजपा को मिलेगी कितनी सीटें?
खास बातें
- सी वोटर का साल 2024 के लिए ये पहला ओपिनियन पोल है।
- 543 लोकसभा सीटों के लिए सर्वे हुआ।
- इसमें 13 हजार 115 लोगों ने भाग लिया।
- सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ।
- साल 2019 में क्या थी यूपी की तस्वीर?






