Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर कार्यालय में अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 27, 2023
in राज्य
A A
मंत्री गणेश जोशी
26
SHARES
851
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कण्डारी


पंतनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जैव प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मंलगवार को उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर के कार्यालय पहुंचकर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की और विभागीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की संचालित योजनाओं एवं शोध कार्यो का जायजा लिया।

इन्हें भी पढ़े

राशन कार्ड

उत्तराखंड में अमीर खा रहे थे गरीबों का राशन, जांच में हुआ खुलासा

August 20, 2026
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
हर्बल आर्ट म्यूज़ियम

हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां

August 19, 2026
पान मसाला

भारत में जब बैन है तो पान मसाला के विज्ञापन कैसे कर लेते हैं स्टार्स?

August 18, 2026
Load More

परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया एवं समस्त गतिविधियों व योजनाओं की विधिवित जानकारी से मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया।इस दौरान उत्तराखंड जैविक प्रौद्योगिकी परिषद के डायरेक्टर ने परिषद द्वारा अभी तक किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुतिकरण किया गया। जैविक प्रौद्योगिकी परिषद के डायरेक्टर ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को परिषद द्वारा किए गए शोध तथा विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में जैविक प्रौद्योगिकी परिषद के अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि परिषद द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्वतीय बीज कमंडल (सीड बॉल) का निर्माण भी कराया गया। जिसमे जनपद ऊधम सिंह नगर के 05 विद्यालय के छात्र छात्राओं परिषद के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। इन सीड को जंगलों में फेंकने से प्रकृति का वातावरण और हरा भरा बनने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा एक कॉन्क्लेव के माध्यम से 200 किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। जिसपर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा संस्थान अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी निभा रहा है। उन्होंने कहा जैविक प्रौद्योगिकी परिषद ने कई क्षेत्रों में अवार्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज कर जैसे उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। इसके लिए उन्होंने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शोध संस्थानों में बेसिक रिसर्च का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने परिषद के अधिकारियों को पहाड़ में विलुप्त हो रहे उत्पाद जैसे माल्टा, कीनू इत्यादि फलों शोध तथा विलुप्त होने के कारणों का पता लगाया जाए। उन्होंने प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के साथ मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने के लिए कम से कम रसायन व पेस्टिसाइड को उपयोग में लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरकता समाप्त होने से कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों के होने की संभावना बढ़ती है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में उत्पादित मिलेट्स की गुणवत्ता काफी बेहतर है, और प्रदेश में मिलेट्स को बढ़ावा मिलने से आत्मनिर्भर भारत को बल मिला है। उन्होंने विभिन्न ग्रुप के साथ मिलकर मिलेट्स को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर बढ़ावा दिए जाने की बात कही और उसके लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी जिसमें देश व विदेश स्तर के होटल मेन्यू में मिलेट्स उत्पाद को शामिल कराया जाना मुख्य बताया। निदेशक डॉ. संजय कुमार ने विभागीय अध्यक्ष को परिषद में संचालित समस्त गतिविधियों, शोध कार्यों, प्राप्त उपलब्धियां की विस्तृत जानकारी दी। विभागीय मंत्री ने परिषद के कार्यों पर संतोष जताते हुए प्रदेश हित मे और बेहतर कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, वैज्ञानिक डॉ. मनेंद्र मोहन, वैज्ञानिक महेंद्र, वैज्ञानिक डॉ. कंचन कार्की सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
vijay thalapathy

तमिलनाडु में नए समीकरण, क्या कांग्रेस देगी थलपति विजय का साथ?

May 5, 2026

यात्रा में सहयोगियों का साथ

December 3, 2022
Crude oil

रूस से सस्ता तेल तो खरीद रहा भारत लेकिन हो गया ये बड़ा घाटा

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
  • WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी
  • छात्र आंदोलन के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति! ‘एक दिन, एक यूनिवर्सिटी’ दौरे का बना प्लान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.