Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

भारत और रूस में रेकॉर्ड व्‍यापार तो ठीक है लेकिन…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 27, 2023
in व्यापार
A A
s jayshankar
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: रूस के दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को व्‍यापार को लेकर सुना दिया। भारत ने साफ कहा कि व्‍यापार में रेकॉर्ड बढ़ोत्‍तरी तो ठीक है लेकिन इसमें व्‍याप्‍त असंतुलन को दूर किया जाना चाहिए। भारत और रूस के व्‍यापार में बहुत ज्‍यादा घाटा है।

एस जयशंकर ने लावरोव को व्‍यापार को लेकर सुना द‍िया

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Post Office

FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

August 22, 2026
AI model 'Param-2

रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!

August 21, 2026
business delhi

दिल्ली में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी रफ्तार!

August 21, 2026
Load More

मास्‍को: भारतीय विदेश मंत्री रूस के दौरे पर मास्‍को पहुंचे हैं। जयशंकर और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच मुलाकात के बाद भारतीय विदेश नीति के ‘चाणक्‍य’ ने अपने दोस्‍त को सुना भी दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अभी भी बहुत मजबूत हैं। ये संबंध भूराजनीतिक हितों पर आधारित हैं और दोनों के लिए ही लाभदायक हैं। जयशंकर ने कहा कि हम इस तथ्‍य की प्रशंसा करते हैं कि हमारा व्‍यापार अपने सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है। यह इस साल 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और यह इस साल और बढ़ सकता है। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री ने रूस को सुनाते हुए कहा कि यह महत्‍वपूर्ण है कि दोनों देशों के बीच व्‍यापार में संतुलन बना रहे।

जयशंकर ने कहा कि व्‍यापार में संतुलन बने रहने से यह लगातार बना रहता है और यह रूसी बाजार तक सही पहुंच मुहैया कराता है। उन्‍होंने कहा कि लावरोव के साथ उनकी बातचीत में यह एक प्रमुख मुद्दा था। भारत और रूस के बीच व्‍यापार भले ही 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया हो लेकिन यह पूरी तरह से रूस के पक्ष में झुका हुआ है। यही वजह है कि भारतीय विदेश मंत्री ने लावरोव के सामने ही खुलकर भारत का पक्ष रख दिया। भारत और रूस के बीच अप्रैल से दिसंबर 2022 के बीच रूस के भारत को निर्यात में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह 32.88 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा आयात का स्रोत देश बन गया।

भारत और रूस में व्‍यापार घाटा बहुत ज्‍यादा

वहीं भारत से रूस को निर्यात में अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच निर्यात में 14 प्रतिशत की गिरावट आ गई। रूस को भारत का कुल निर्यात 1.87 अरब डॉलर ही रहा। इसकी वजह यह रही कि रूस ने भारतीय सामानों को अपने बाजार में समान पहुंच नहीं दी। इसके अलावा रुपये में व्‍यापार को लेकर भी बाधा बनी रही। इसी वजह से जयशंकर ने अपने रूस दौरे पर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। भारत रूस से अरबों डॉलर के तेल का आयात कर रहा है। इसके अभी और ज्‍यादा बढ़ने की उम्‍मीद है। भारत और रूस के बीच व्‍यापार के साल 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्‍मीद है।

इससे पहले जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध “बेहद मजबूत, बेहद स्थिर हैं।” उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग, अंतरराष्ट्रीय सामरिक स्थिति, युद्ध और तनाव पर चर्चा की। पांच दिन की यात्रा पर रूस आए जयशंकर ने शुरुआती बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समय-समय पर एक दूसरे से बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को जी20, संघाई सहयोग संगठन, आसियान, और ब्रिक्स जैसे मंचों के जरिए कई बार और नियमित रूप से एक दूसरे से बात करने का मौका मिला है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Promotion of Saffron Cultivation in Himachal by CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किया हिमाचल में केसर की खेती को प्रोत्‍साहन

September 30, 2022
PM modi

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा संपन्न, 40 साल बाद न्यूज़ीलैंड यात्रा पर रवाना

July 10, 2026
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.