Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भाजपा-संघ ने अयोध्या में बनाया प्राण प्रतिष्ठा के बाद का प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 10, 2024
in राष्ट्रीय
A A
ram mandir ayodhya
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अयोध्या: अयोध्या में राममंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद की तैयारियों पर भी बीजेपी और संघ के लोग जुट गए हैं। 22 जनवरी के बाद और लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पूरे देश को राममय बनाने की पूरी तैयारी हो रही है। 22 जनवरी से 25 मार्च तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों को अयोध्या लाने की तैयारी है। हर रोज 20 हजार लोगों को अयोध्या लाया जाएगा। इनके लिए व्यवस्था का मोर्चा संघ (आरएसएस) और भाजपा ही संभालेगी। व्यवस्थाएं परखने के लिए बुधवार को अयोध्या में दिन भर मैराथन मंथन चला। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के दल ने मंदिर ट्रस्ट, संघ परिवार और प्रदेश सरकार के मंत्रियों-अफसरों संग अलग-अलग बैठकें कीं।

भाजपा के महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, सुनील बंसल और विनोद तावड़े मंगलवार को देर रात अयोध्या पहुंच गए थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी थे। पहले मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों संग बैठक में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। 22 जनवरी के बाद 25 मार्च तक संघ-भाजपा की योजना देशभर से डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को अयोध्या दर्शन कराने की है। उसके बाद संघ परिवार के पदाधिकारियों संग बैठक में व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संघ की ओर से भाजपा से करीब 10 हजार कार्यकर्ता मांगे गए हैं। इसके अलावा लोगों के ठहरने की मौजूदा व्यवस्थाओं को और बढ़ाने की जरूरत बताई गई।

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

भंडारों के लिए स्थान, पानी, बिजली के होंगे इंतजाम
फिर मंत्रियों और अधिकारियों संग बैठक में तैयारियों की समीक्षा के साथ ही तमाम निर्देश दिए गए। पर्यटन विभाग को अयोध्या हाइवे से सटी आवास विकास की जमीन पर 20 हजार लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने को कहा गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। भंडारे के लिए संस्थाओं को पंडाल लगाने के लिए जगह, पानी और बिजली मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

चिकित्सा, स्वच्छता के होंगे इंतजाम, निर्बाध मिलेगी बिजली
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सर्दी से बचाव के साथ दवा की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए बैठक में विचार किया गया। रामभक्तों के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है। निजी चिकित्सकों का सहयोग भी लिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि धार्मिक नगरी आने वाले को अच्छी अनुभूति हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता व निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्वीडन की कंपनी कराएगी 20 हजार को नि:शुल्क भोजन
अयोध्या में रामकाज में सहयोग करने वालों की भीड़ लगी है। देश-प्रदेश ही नहीं विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस महायज्ञ में अपनी आहुति देना चाहते हैं। आवास विभाग की जमीन पर 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था तो पर्यटन विभाग करेगा। मगर उनके नाश्ते और भोजन का सारा प्रबंध स्वीडन में कंपनी चलाने वाले एनआरआई करेंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि एनआरआई ओपी गुप्ता ने बुधवार को निवेदन किया कि 20 हजार लोगों के भोजन का सारा प्रबंध करने का सौभाग्य उन्हें सौंपा जाए। स्थानीय अधिकारियों से बात कर यह जिम्मा उन्हें सौंप दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

गाँधी जयंती के अवसर पर वेकोलि में स्वच्छता के लिए विशेष मुहिम-3 की शुरुआत

October 3, 2023

सीएए लागू होने से भड़का विपक्ष, दहशत में पाकिस्तान!

March 13, 2024
WCL

WCL प्रवास पर रहे मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, वेकोलि मुख्यालय में ली समीक्षा बैठक

February 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.