Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दवा बेचने व रिकॉर्ड रखने को लेकर होने वाली धांधली पर अब लगेगी रोक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 15, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
poor quality medicine
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कैथल। जिले के मेडिकल स्टोर संचालक अब दवा बेचने और उसका रिकॉर्ड रखने में किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं कर पाएंगे। इसे लेकर जिला औषधि नियंत्रण विभाग अलर्ट हो गया है। सभी प्रकार की दवाइयों के पूरे रिकार्ड को ऑनलाइन करने के लिए साथी नाम से एक ऐप शुरू की गई है। प्रत्येक मेडिकल स्टोर संचालक को इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड करना जरूरी है।

दवा की आड़ में नशे के कारोबार पर लगे अंकुश
इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने किन-किन दवा का कितनी मात्रा में ऑर्डर दिया, कितना प्राप्त हुआ है और किस ग्राहक को बेचा। इसकी पूरी जानकारी ऐप पर अपलोड करनी होगी, ताकि दवा की आड़ में नशे के कारोबार पर अंकुश लग सके। प्रदेश सरकार नशे को रोकने के लिए काफी सक्रिय है।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालकों सहित नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस के सहयोग से जिला औषधि नियंत्रण विभाग अभियान चला रहा है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर संचालकों को नशीली दवा एवं प्रतिबंधित दवा नहीं बेचने और दवा का रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ऐप के बारे में ब्लॉक स्तर पर दी जा रही है ट्रेनिंग
जिला औषधि नियंत्रण विभाग की तरफ से इस ऐप को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है। अब तक चीका, ढांड, राजौंद, कौल में दवा विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कैथल, सीवन व कलायत में भी जल्द ही दवा विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

जिले में 679 दवाई विक्रेता हैं। इस बारे में दवाई बेचने वाले केमिस्टों को जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि किस तरह से दवाइयों का रिकार्ड रखना है और किन दवाइयों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

सीसीटीवी कैमरा भी लगाना जरूरी
कैंसर, मस्तिष्क सहित कई गंभीर बीमारियों की दवा एवं इंजेक्शन को रखने के लिए माइनस आठ डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। दवा को अनुकूल माहौल देने के लिए रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है। कई बार देखने में आया है कि मेडिकल स्टोर संचालक रात में घर जाते समय लाइट के साथ रेफ्रिजरेटर भी बंद कर देते हैं। इसकी अब सीसीटीवी कैमरे द्वारा मानिटरिंग की जाएगी।

इसके लिए जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए हैं। यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक रात में जाते समय सीसीटीवी कैमरा बंद करेगा तो वह कैमरे में रिकॉर्ड हो जाएगा और विभाग के निरीक्षण में यदि रिकार्डिंग में मेडिकल स्टोर संचालक रेफ्रिजरेटर बंद करता पाया जाता है, तो उसका लाइसेंस रद किया जाएगा।

जिला औषधि नियंत्रक डा. चेतन वर्मा ने बताया कि साथी एप की शुरूआत विभाग ने की है। इसे लेकर दवा विक्रेताओं को जानकारी दी जा रही है। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को यह ऐप डाउनलोड करना जरूरी है। इसमें दवा के थोक विक्रेता भी शामिल हैं।

सरकार रेफ्रिजरेटर में रखी जाने वाली दवा को लेकर भी गंभीर है। इसके चलते प्रत्येक के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना भी आवश्यक है। इस ऐप के बारे में जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर केमिस्टों की बैठक ली जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yamuna water

दिल्ली : सितंबर में आती थी बाढ़, फिर जुलाई में क्यों नाराज हुई यमुना!

July 13, 2023
fund

अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को किस ओर ध्यान देना जरूरी?

April 17, 2025
school

गणतंत्र दिवस का भोजन बना बीमारियों की वजह..!

January 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता
  • आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।
  • ‘मैं क्या बनूंगा, मेरा क्या होगा… कभी सोचा ही नहीं’, 25 साल की सेवा पर बोले PM मोदी; आदिवासियों के बीच बिताए दिनों को किया याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.