Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

विधायकों की ‘नाराजगी’ पर CM सुक्खू की दो टूक, कहा- ‘न तो कोई…’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2024
in राज्य
A A
CM Sukhwinder Singh Sukhu
13
SHARES
427
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक राजीव भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की. बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट के अन्य सहयोगी भी शामिल हुए. हिमाचल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिमाचल विरोधी भाजपा का संदेश लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी. बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं. इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है. जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित करने कर चर्चा हुई है, ताकि जल्द से जल्द मैदान में उतारा जा सके. प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा देश भर में झूठ फैलाने का काम कर रही है.

बीजेपी ने वादा नहीं किया पूरा- प्रतिभा सिंह

इन्हें भी पढ़े

e-auto

चारधाम यात्रा : देहरादून की सड़कें होंगी जाम-मुक्त, प्रशासन के निशाने पर ई-ऑटो

April 6, 2026
पीठाधीश्वर मिथलेश शरण नंदिनी

‘अयोध्या में ‘विकास’ या सांस्कृतिक विनाश?’ संत के बयान से मचा हड़कंप

April 6, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
Load More

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा में राज्य सरकार ने बेहतरीन काम किया. आपदा में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का सहयोग नहीं किया. राज्य सरकार ने प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले हर खाते में 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ. इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई के बारे में भी भाजपा बात नहीं की.

विधायकों की कथित नाराजगी को लेकर बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल विरोधी है. केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के विकास की राह में रोड़े अटकाने करने का काम कर रही है. प्रदेश ने जब वॉटर सेस लगाया, तो इसमें कोर्ट जाकर स्टे का काम किया गया, जबकि पहले भी जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में इसी तरीके का सेस लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीबीएमबी का 4 हजार 300 करोड़ रुपए का एरियर भी राज्य को नहीं दे रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में सरकार ने बेहतरीन काम किया है. इसी काम को लेकर जनता के बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का हाथ’ ही कांग्रेस का प्रत्याशी होगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि न तो कोई कैबिनेट मंत्री नाराज है और न ही विधायक.

राम की कसम खाकर जीत का ऐलान

वहीं, हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल हो, इसके लिए बैठक में चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को चारों खाने चित्त करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार एंटी हिमाचल स्टांस अपने हुए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है. पहले की तरह जीत का दस्तूर प्रदेश में बरकरार रहेगा. मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान राम की कसम खाते हुए कहा कि वह हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
russia-ukraine conflict

यूक्रेन ने खड़े किए हाथ; राष्ट्रपति बोले -अब नहीं कर सकते जवाबी हमले!

March 25, 2023
Yeti Narasimhanand Gir

एक बार फिर टूटा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी पर पुलिस का कहर

September 29, 2023

ल्वाली झील के पुनरुत्थान की फाइल पर क्यू कुंडली मारकर बैठी है सरकार

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.