Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भारत ने खुद को बताया दुनिया का ‘विश्वमित्र’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 20, 2024
in राष्ट्रीय
A A
S Jaishankar
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को वैश्विक एकजुटता और सहयोग के लिए ‘विश्व मित्र’ के रूप में भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया है और बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की वैश्विक पहुंच और व्यापक योगदान को दुनिया के सामने रखा है।

भारतीय विदेश मंत्री ने यह भी कहा, कि दुनिया असमानता के नए रूपों का सामना कर रही है और एक संशोधित संयुक्त राष्ट्र के साथ एक बहुध्रुवीय दुनिया की अत्यधिक आवश्यकता है। युगांडा में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (Non-Aligned Movement-NAM) शिखर सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने भारत को दुनिया का ‘विश्वमंत्र’ बताया है।

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

भारतीय विदेश मंत्री ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, कि “भारत 78 देशों में 600 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का पूरी प्रतिबद्धता के साथ संचालन करता है और उनमें से हर एक प्रोजेक्ट, हमारे भागीदारों पसंद और उनके सम्मान पर आधारित है। जहां तक अफ्रीका का सवाल है, 300 परियोजनाएं और 45,000 प्रशिक्षण स्लॉट हमारी एकजुटता की अभिव्यक्ति बयां करती हैं। यह दुनिया के लिए हमारी एक मित्र के तौर पर या “विश्व मित्र” के रूप में भारत की भूमिका पर जोर देता है, जो आपसी प्रगति के लिए अपनी विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करने के लिए तैयार है।

भारतीय विदेश मंत्री ने वैश्विक व्यवस्था को बदलने की दिशा में भारत के कदमों के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें उन्होंने जी20 में अफ्रीकी संघ (एयू) को शामिल कराने का जिक्र किया, जिससे बहुपक्षवाद का विस्तार हुआ है।

भारतीय विदेश मंत्री ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि “जब कोविड​​का हमला हुआ, तो हमने दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को टीका उपलब्ध करवाई। प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में, हम अक्सर विकासशील दुनिया के लिए सबसे पहले मदद के लिए पहुंचते हैं। जी20 की अध्यक्षता करते हुए, हमने ग्लोबल साउथ से ताकत हासिल करने और बुलाने का फैसला किया। विश्व मित्र के रूप में भारत हमेशा मदद साझा करने के लिए मौजूद रहेगा।”

असमानता के नये रूपों से जूझ रही है दुनिया

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, कि दुनिया “असमानता और वर्चस्व के नए रूपों” से संघर्ष कर रही है और उन्होंने एक संशोधित संयुक्त राष्ट्र के साथ एक बहुध्रुवीय दुनिया का आह्वान किया। उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम, दुनिया एक परिवार है” में विश्वास से प्रेरित होकर भारत का दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, कि “कोविड महामारी ने हम सभी को तबाह कर दिया है, जिसके घाव भरने में पीढ़ियां लग जाएंगी। ऐसे संघर्ष चल रहे हैं, जिनका असर दूर-दूर तक महसूस किया जा रहा है। गाजा, विशेष रूप से, हमारी चिंता का केंद्र है।”

उन्होंने कहा, कि “ये परिवर्तन लगातार और नियमित रूप से विघटनकारी होते जा रहे हैं और कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इसका प्रभाव महसूस नहीं किया है।

जयशंकर ने कहा, कि “कर्ज, मुद्रास्फीति और विकास चुनौतियों की तिकड़ी भी विकास पर भारी पड़ रही है… हमने उपनिवेशवाद के जुए को उखाड़ फेंका हो सकता है, लेकिन हम असमानता और वर्चस्व के नए रूपों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।”

इजराइल-हमास युद्ध पर क्या बोले जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टिप्पणी करते हुए कहा, कि इजराइल-हमास युद्ध के मद्देनजर गाजा पट्टी में पैदा हुए मानवीय संकट के लिए एक “स्थायी समाधान की आवश्यकता है जो सबसे कमजोर आबादी को तत्काल राहत दे”। उन्होंने यह भी रेखांकित किया, कि आतंकवाद और बंधक बनाना अस्वीकार्य कृत्य हैं।

युगांडा में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, जयशंकर ने कहा, “फिलहाल, गाजा में संघर्ष हमारे दिमाग में स्पष्ट रूप से ऊपर है। इस मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है, जो सबसे अधिक प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे।”

हालांकि, विदेश मंत्री ने आगे बोलते हुए ये भी कहा, कि “यह भी स्पष्ट होना चाहिए, कि आतंकवाद और बंधक बनाना अस्वीकार्य है। साथ ही, सभी राज्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। यह भी जरूरी है कि संघर्ष क्षेत्र के भीतर या बाहर न फैले।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ministry of Coal

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर रोड शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया

March 1, 2025
national service scheme

राष्ट्रीय सेवा योजना : युवाशक्ति, सेवा और समाज परिवर्तन की गौरवशाली गाथा

September 23, 2025
exchange for bottles

प्लास्टिक की बोतलों के बदले बच्चों की भूख मिटा रहा है 23 साल का ये लड़का!

June 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.