Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

अयोध्‍या से दूरी बना विपक्ष ने खेला कितना बड़ा जुआ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 24, 2024
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
INDI Alliance
19
SHARES
632
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम… देश के कोने-कोने से आज यही आवाज आई। अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का देशभर में उत्‍सव मना। जगह-जगह झांकियां, हवन- यज्ञ, भंडारे और न जाने क्‍या-क्‍या। सबकुछ भुला देशवासियों ने प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को त्‍योहार की तरह मनाया। यह और बात है कि इस उत्सव से कांग्रेस सहित विपक्ष के ज्‍यादातर दलों ने दूरी बनाई। उन्‍होंने खुद यह विकल्‍प चुना। समारोह में शामिल होने का न्‍योता मिलने के बावजूद वे इसमें नहीं गए। उन्‍होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) का इवेंट बताकर न जाने का फैसला किया। यह सही है कि राम मंदिर आंदोलन में बीजेपी और संघ के संघर्ष को खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन, भगवान राम न बीजेपी के हैं और न संघ के। कांग्रेस और दूसरे दल शायद यह भूल गए कि देश ने बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि राम के लिए उत्‍सव मनाया है। कहीं लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्‍या से दूरी बनाकर विपक्ष ने बहुत बड़ा जोखिम तो नहीं ले लिया है?

समारोह में न जाने को लेकर आपस में ही एकराय नहीं

इन्हें भी पढ़े

american jet engines

भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

June 28, 2026
satellite guided jet

देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!

June 28, 2026
health survey

CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

June 28, 2026
fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Load More

समारोह में शामिल हों या नहीं, इसे लेकर विपक्षी दलों के नेताओं में कभी एकराय नहीं बन पाई। यहां तक एक ही पार्टी के नेताओं में इसे लेकर मतभेद थे। कांग्रेस का उदाहरण लेते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया। इन नेताओं में मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी शामिल रहे। इसके उलट कर्ण सिंह सहित पार्टी के कई दिग्‍गज नेताओं ने साफ कहा कि समारोह में शामिल होने से गुरेज नहीं होना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी हों या सपा प्रमुख अखिलेश यादव, द्रमुक प्रमुख एमके स्‍टालिन और वाम दल … विपक्ष के तमाम नेताओं ने अध्‍योध्‍या समारोह में जाने से खुद अपने लिए लक्ष्मण रेखा खींच ली। लोकसभा चुनाव से पहले यह फैसला लेना किसी बड़े जुए से कम नहीं है। यह जनभावनाओं के उलट लिया गया बड़ा निर्णय है।

अनुमान लगाने में हो गई गलती

अनजाने में ही सही, लेकिन इसने 2024 के लिए बीजेपी के चुनावी एजेंडे को हवा दे दी है। यह बीजेपी के हिंदुत्‍व के नैरेटिव को मजबूती देगा। आगामी चुनावों में बीजेपी राम मंदिर को बड़ा मुद्दा बनाने वाली है। इसके सामने रोजगार और महंगाई जैसे दूसरे मुद्दे बौने साबित हो सकते हैं। बीजेपी यह साबित करने में जरा भी कसर नहीं छोड़ने वाली कि अध्‍योध्‍या समारोह में नहीं शामिल होने वाले दल सिर्फ राम विरोधी ही नहीं, बल्कि हिंदू विरोधी भी हैं। शायद कांग्रेस और दूसरे दल यहां सेंटिमेंट्स को समझने में पूरी तरह से चूक गए हैं। आज पूरा देश ज‍िस तरह से राममय द‍िख रहा है, उससे एक बात का तो जरूर पता लगता है। व‍िपक्ष से अनुमान लगाने में गलती हो गई है।

व‍िपक्ष के फैसले से मजबूत होगी बीजेपी

व‍िपक्षी दलों का समारोह से दूरी बनाने का फैसला आगामी चुनावों में बीजेपी की स्थिति को मजबूत करेगा। पहले ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A तमाम तरह की खटपट से जूझ रहा है। चुनाव में अब जब कुछ ही महीने बचे हैं, घटक दलों में सीट शेयिरिंग का फॉर्मूला तक नहीं तय हो पाया है। बैठकों के अलावा चुनाव के लिए दूसरे दलों की किसी तरह की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। आज भी एजेंडे के नाम पर विपक्ष खाली हाथ ही खड़ा है। उसने देश के सामने कोई रोडमैप पेश नहीं किया है कि कोई क्‍यों उन्‍हें सत्ता की चाबी सौंपे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
crude oil

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो क्या नुकसान होगा?

February 14, 2026

बिना इनवेस्ट किए घर बैठे ऐसे होगी Extra Income, हर महीने करें मोटी कमाई

January 27, 2022
Mallikarjun Kharge

गारंटियां ठीक हैं, लेकिन…

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.