Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

काले-धब्बों को हटाकर चेहरे को चमकदार बनाएंगे ये तरीके, 7 दिनों में दिखेगा असर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2022
in लाइफस्टाइल
A A
men Dark Spot
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

महिलाएं ही नहीं पुरुष भी बेदाग और निखरी त्वचा चाहते हैं। इसके लिए वो भी पार्लर के चक्कर खूब लगाते हैं, लेकिन बात जब स्किन केयर रूटीन की आती है तो वो इसे हमेशा नजरअंदाज कर देते हैं। नियमित त्वचा की देखभाल करना उन्हें काफी मुश्किल काम लगता है। यही वजह है कि महिलाओं की तुलना में उनके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स अधिक नजर आते हैं।

इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर अधिक डार्क स्पॉट्स देखने को मिलते हैं। प्रदूषण, खानपान, सिगरेट आदि के अलावा सूर्य की हानिकारक किरणें भी इसमें शामिल हैं। दरअसल, त्वचा जब सन एक्सपोजर के संपर्क में अधिक देर रहती है तो हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या अधिक बढ़ने लगती है। यह चेहरे पर बिल्कुल एक दाग की तरह नजर आता है।

इन्हें भी पढ़े

काली मिर्च

10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

June 26, 2026
biometric locks on fire

आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

June 24, 2026
cancer

आपके घर में भी हैं ये चीजें? बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, हो जाएं सावधान!

June 21, 2026
mango peels

आम के छिलके नहीं है कूड़ा, जानें कैसे करें घर के कामों में इसका यूज

June 20, 2026
Load More

आमतौर पर महिलाएं अपनी स्किन को लेकर अधिक परेशान रहती हैं, लेकिन पुरुषों को भी अपनी त्वचा की देखभाल करनी चाहिए। खासकर अगर आप के चेहरे पर पहले से दाग-धब्बे हैं, तो। वहीं इससे निपटने के लिए कई नेचुरल उपाय हैं, जिसे आजमाया जा सकता है। हालांकि, उससे पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है।

​सनस्क्रीन लगाना है बेहद जरूरी

तेज धूप शरीर में मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करती है। इसकी गड़बड़ी के कारण त्वचा पर काले-धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि नियमित सनस्क्रीन अप्लाई करें। बाहर निकलने के अलावा घर में रहने के दौरान भी इसका उपयोग किया जाना चाहिए। वहीं कोशिश करें कि धूप में अधिक समय तक ना रहें, इससे परेशानी और बढ़ सकती है।

​एलोवेरा के पत्तों का करें इस्तेमाल

एलोवेरा के पत्ते बेहद प्रभावी माने जाते हैं। जिसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। फेस पैक या फिर स्क्रब दोनों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रब के लिए आप कॉफी पाउडर को मिक्स कर इसमें मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा लेमन पील पाउडर और शहद के साथ इसे मिक्स कर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इन दोनों तरीकों से एलोवेरा लगाएं तो फर्क जल्दी देखने को मिल सकता है।

​परफ्यूम और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

गर्मियों में पुरुष परफ्यूम का इस्तेमाल खूब करते हैं। बदबू को दूर करने के साथ-साथ ये फ्रेश रखने में मदद करता है। इसके अलावा कई ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स का भी यूज करते हैं। ये केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स डार्क स्पॉट्स या फिर पिगमेंटेशन का कारण बनते हैं। बेहतर होगा कि आप इन चीजों का इस्तेमाल डायरेक्ट त्वचा पर करने से बचें। कोशिश करें कि कम से कम केमिकल युक्त चीजों का प्रयोग किया जाए।

​दही का करें इस्तेमाल

दही त्वचा पर मौजूद डार्क स्पॉट्स को लाइट करने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल आप फेशियल करने के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके अलावा इससे फेस पैक भी तैयार किया जा सकता है। अगर आपको कुछ समझ ना आए तो शहद के साथ मिक्स कर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह लेप सूखने लगे तो गुनगुने पानी की मदद से वॉश कर लें। एक बार में भी आपको फर्क नजर आएगा।

​एक्सपर्ट की लें मदद

चेहरे पर अगर डार्क स्पॉट्स अधिक हैं और घरेलू नुस्खों का प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा तो बेहतर होगा कि आप किसी स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। आज कल कई ऐसी क्रीम मार्केट में उपलब्ध हैं, जिसका इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स को दूर करने के लिए किया जा सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bank

जनता के पैसे से बैंक मालामाल!

May 23, 2023

कट्टर ईमानदारों ने अंत्येष्टि स्थलों का भी किया अंतिम संस्कार…

July 3, 2025
NDA and opposition

विरोधियों के मंच ‘INDIA’ से NDA में हलचल!

July 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 2026 की टॉप 5 फिल्में: स्टारडम नहीं कंटेंट बना Box Office का ‘किंग’
  • दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी में क्या-क्या होगा खास, जानिए
  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.