Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

Paytm कैसे संभलेगा?…अब RBI के एक्शन से भूचाल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 2, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
paytm
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : इस समय पेटीएम (Paytm) सुर्खियों में है और हो भी क्यों ना आखिर ये बड़े संकट में जो आ गई है. एलआईसी (LIC) के आईपीओ से पहले तक देश का सबसे बड़ा IPO पेश करने वाली ये दिग्गज ऑनलाइन पेमेंट सर्विस प्रावाइडर कंपनी अपनी खराब लिस्टिंग के बाद से ही उबरने की कोशिश में लगी हुई थी. लेकिन इससे पहले ही एक ओर जहां जैक मा (Jack Ma) से लेकर वॉरेन बफे (Warren Buffett) जैसे दिग्गज निवेशकों ने एक-एक कर कंपनी का साथ छोड़ा, तो वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी इसपर चाबुक चला दिया. आइए विस्तार से जानते हैं पेटीएम की इनसाइड स्टोरी…

ऐसे पड़ी थी Paytm की नींव

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
gold

₹50000/10g सस्ता हो चुका सोना, फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार?

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
Load More

पेटीएम, जिसने देश में पैसे जेब में लेकर चलने की जरूरत को खत्म करने का काम किया और मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए पेमेंट सर्विस को सुगम बनाया. इस बदलाव का सबसे बड़ा क्रेडिट जिन कंपनियों को जाता है, उनमें Paytm शामिल है. इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) हैं, जो खुद कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है. जी हां विजय शेखर की शुरुआती पढ़ाई हिंदी मीडियम स्कूल से हुई और ग्रेजुएशन दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से किया है. पढ़ाई के बाद उन्होंने एक वेबसाइट (Indiasite.net) शुरू की थी. लेकिन उनके दिमाग में कुछ और बड़ा करने का प्लान चल रहा था.

1997 में ही उन्होंने वेबसाइट को बेच दिया और फिर One97 Communication की ओपनिंग की, जिसमें शुरुआत में न्यूज और चुटकुले पढ़ने को मिलते थे. लेकिन सार 2010 में उन्होंने अपने सपने को उड़ान दी और ऑनलाइन पेमेंट सर्विस कंपनी Paytm की नींव रखी.

विजय शेखर शर्मा का आइडिया काम कर गया और Paytm देखते ही देखते बुलंदियों पर पहुंच गया. भारत में जिडिटल पेमेंट बूम पर आया, तो पेटीएम सबसे बेहतरीन विकल्प बन गया और इसमें आई रफ्तार के साथ ही इसके फाउंडर की संपत्ति भी बढ़ती चली गई और Vijay Shekhar Sharma सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में जा पहुंचे. इसके साथ कंपनी ने IPO की तैयारी की, जिसे देश का सबसे बड़ा आईपीओ बताया गया. जी हां LIC का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश होने से पहले तक ये तमगा पेटीएम के नाम पर ही था. लेकिन इस आईपीओ की शेयर बाजार (Share Market) में लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के बुरे दिनों की शुरुआत भी हो गई थी.

LIC के बाद दूसरा सबसे बड़ा IPO

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन ने 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था, आईपीओ क्लोज होने के बाद 18 नवंबर 2021 को कंपनी के शेयर लिस्टिंग डे पर ही करीब 27 फीसदी गिर गए और लिस्टिंग के अगले दिन तक इसके इश्यू प्राइस में 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई और पेटीएम का शेयर 1271.25 रुपये पर आ गया. इसके बाद तो इसमें लगातार गिरावट आती चली गई. इस गिरावट को रोकने के लिए कंपनी की ओर से किए गए सभी प्रयास विफल होते गए.

जैक मा और वॉरेन बफे जैसे साथियों ने छोड़ा साथ 

कंपनी के शेयरों की गिरती वैल्यू से जहां इसके मार्केट कैप पर असर पड़ा, तो वहीं Paytm Shares में भारी भरकम इन्वेस्ट करने वाले दुनिया के दिग्गज निवेशकों के भी पसीने छूट गए. समय आगे बढ़ा तो अलीबाबा के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) से लेकर हाल ही में हेथवे बर्कशायर के वॉरेन बफे (Warren Buffett) और जापान के सॉफ्ट बैंक (Soft Bank) तक ने अपने हाथ पीछे खींच लिए. बीते साल फरवरी 2023 में ही जैक मा की कंपनी अलीबाबा पेटीएम में बची अपनी 3.4 फीसदी की पूरी हिस्सेदारी 125 मिलियन डॉलर या 1125 करोड़ रुपये में बेचकर बाहर निकल गई.

RBI ने बढ़ा दिया कंपनी पर संकट

अब Paytm पर ताजा संकट की बात करें, तो इसके पीछे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऑर्डर है. बुधवार को जारी किए गए इस ऑर्डर में फिनटेक कंपनी की बैंकिंग सेवाओं को बैन कर दिया गया है, ये आदेश 29 फरवरी से लागू होने जा रहा है. आरबीआई ने Paytm Payment Bank पर नया कस्टमर जोड़ने पर पाबंदी लगा दी है. इसके साथ ही आदेश में कहा है कि 29 फरवरी 2024 के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट और FASTag में डिपॉजिट/टॉप-अप स्वीकारने का अधिकार नहीं होगा. RBI ने ये एक्शन बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट-1949 के सेक्शन 35A के तहत लिया है. रिजर्व बैंक ने 15 मार्च तक पेटीएम को नोडल अकाउंट सेटल करने के लिए आदेशित किया है.

क्या बंद हो जाएंगी Paytm की सभी सर्विस?

ऑनलाइन/डिजिटल पेमेंट मार्केट में करीब 16-17 फीसदी की हिस्सेदारी वाली पेटीएम पर एक्शन का असर न केवल कंपनी, बल्कि करोड़ों यूजर्स पर भी पड़ेगा. हालांकि, यहां इस बात को स्पष्ट कर लेना जरूरी है कि क्या पेटीएम की सभी सर्विसेज बंद हो जाएंगी? तो इसका जवाब है नहीं… जी हां आरबीआई ने ये कार्रवाई कंपनी की बैंकिंग शाखा पर की है, यानी पेटीएम पेमेंट बैंक 29 फरवरी के बाद नए ग्राहक नहीं जोड़ पाएगा और न ही डिपॉजिट स्वीकार कर सकेगा. इस बीच अगर आपके सेविंग्स बैंक अकाउंट, करंट अकाउंट और फास्टैग समेत वॉलेट में पहले से पैसे हैं तो आप उसका इस्तेमाल बिना दिक्कत के कर सकेंगे, उसे दूसरी जगह ट्रांसफर कर सकते हैं, तय तारीख के बाद वॉलेट में कोई भी राशि डिपॉजिट नहीं की जा सकेगी.

दो दिन में 40% टूटी शेयर, पेटीएम फाउंडर बोले…

संकट के बीच Paytm Share में गिरावट का सिलसिला जारी है. RBI के एक्शन के बाद ये महज दो दिन 40 फीसदी टूट गया है. गुरुवार को मार्केट होने के साथ ही इसमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा और ये 609 रुपये पर आ गया था, जबकि शुक्रवार को भी इसमें लोअर सर्किट लगा और एक शेयर का भाव 121 रुपये तक कम होकर अब 487.20 रुपये रह गया. इस गिरावट के बीच कंपनी का मार्केट कैपिटल भी घटकर गुरुवार को 38670 करोड़ रुपये और गुरुवार को 30940 करोड़ रुपये पर आ गया.

Paytm फाउंडर ने ऐसे दिलाया भरोसा

Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को भरोसा दिलाया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हर Paytmer को कहना चाहता हूं कि आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा. मैं पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं. हर चुनौती का एक समाधान है और हम पूर्ण अनुपालन में अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध हैं. इंडियन पेमेंट्स इनोवेशंस में पेटीएम ग्लोबल स्तर पर प्रशंसा जीतता रहेगा- PaytmKaro इसका सबसे बड़ा चैंपियन होगा.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India

किस कीमत पर हो सकता है India बदलकर भारत?

September 6, 2023

भारत की नकल करना पाकिस्‍तान को पड़ेगा भारी!

June 13, 2023
poisonous air

जहरीली हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, दिल और दिमाग के लिए ये बेहद खतरनाक

April 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.