Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दो टिकटों की वापसी से अलर्ट भाजपा हाईकमान, राज्यों को दिया आदेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2024
in राष्ट्रीय
A A
nda
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की भाजपा की पहली जारी होते ही 2 कैंडिडेट्स ने टिकट वापस कर दिया। आसनसोल से पवन सिंह और बाराबंकी सीट से उपेंद्र रावत ने केंद्रीय नेतृत्व को अपील करते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसकी वजह थी कि पवन सिंह अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गीतों को लेकर घिरे थे तो वहीं उपेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो वायरल था। इन दोनों मामले के चलते भाजपा को भी किरकिरी झेलनी पड़ी। अब इससे सबक लेते हुए नेतृत्व ने उम्मीदवारों की पूरी स्क्रूटनी का फैसला लिया है और पर्याप्त स्क्रीनिंग के बाद ही किसी नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यही नहीं जो भी नेता किसी और दल से भाजपा में आना चाहेंगे, उनकी भी पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को मीटिंग होने वाली है और उसके बाद दूसरी लिस्ट का ऐलान हो सकता है। इससे पहले राज्य यूनिट्स को निर्देश दिया गया है कि वे पैनल में शामिल नामों का फिर से आकलन करें ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो। यूनिट्स से कहा गया है कि संभावित दावेदारों के प्रोफाइल, उनके बैकग्राउंड और कामकाज की पूरी जानकारी जुटा ली जाए। तभी उनके नाम को आगे बढ़ाया जाए। यदि किसी के खिलाफ कोई आपराधिक केस है तो उसकी भी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
Petal Gehlot

कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!

September 26, 2026
cji suryakant

‘हम अधिकारों की रक्षा करेंगे’, छात्रों के शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट पर बोले CJI

September 26, 2026
PM Modi

PM मोदी ने मंत्रियों की ली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’, चिंतन शिविर में दिए ये बड़े निर्देश

September 25, 2026
Load More

पार्टी के एक नेता ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने से पहले कई चीजों को परखा जाता है। फिर भी जिताऊ होना एक अहम फैक्टर होता है और अंतिम फैसला उसको ध्यान में रखते हुए ही होता है। बता दें कि शनिवार को लिस्ट आई थी और संडे को ही आसनसोल सीट से पवन सिंह ने टिकट वापस कर दिया था। उनका कहना था कि मैं पार्टी का आभारी हूं, लेकिन निजी कारणों से चुनाव लड़ना मेरे लिए संभव नहीं होगा। सूत्रों का कहना था कि पवन सिंह के कई ऐसे गाने रहे हैं, जो द्विअर्थी हैं और अश्लील हैं। इसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर खासी आलोचना हो रही थी। खासतौर पर महिला विरोधी छवि बन रही थी।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि सभी राज्यों से फीडबैक लिए जाते हैं। उन पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही फैसला होता है। फिर भी पवन सिंह के मामले में कुछ चीजें नजरअंदाज हो गई थीं। वहीं उपेंद्र सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसे लेकर उपेंद्र रावत ने खुद ही टिकट लौटा दिया और कहा कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। भले ही उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ये वीडियोज फेक हैं, लेकिन उसके बाद भी पार्टी ने इस मामले को गंभीर माना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम : सीएम योगी

May 19, 2025

कॉंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव

September 12, 2022
CM Yogi

यूपी में निवेशकों को सुरक्षा और सुविधा की गारंटी : सीएम योगी

September 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट
  • कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने UNGA में पाकिस्तान को धो डाला!
  • ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.