Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल की बसों में कैशलेस सुविधा की शुरुआत, यहां के लिए चलेंगी बसें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 7, 2024
in राज्य
A A
9
SHARES
313
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपनी बसों में किराए के भुगतान के लिए कैशलेस सुविधा शुरू कर दी है। अब यात्रियों को बस में सफर के दौरान जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं है। यात्री गूगल पे, फोन पे या अन्य यूपीआई एप से किराया दे सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरूवार को शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए बताया कि फ़िलहाल यह सुविधा तीन जिला में उपलब्ध होगी जिसमें शिमला, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे राज्य में शुरू किया जायेगा। इस सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ है। इस सुविधा के तहत अब यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। अब यात्रियों को बस में किराये के भुगतान के लिए खुले पैसों की समस्या से निजात मिलेगी और खुले पैसों को लेकर यात्रियों और परिचालक के बीच होने वाले वाद-विवाद से भी छुटकारा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं कैशलेस प्रणाली से बस टिकट ख़रीदा और सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।

इन्हें भी पढ़े

jp nadda

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 320 नई पीजी मेडिकल सीटों को मंजूरी

October 24, 2026
PM Modi

PM मोदी पर जादू-टोना? श्मशान के पास मिली फोटो, रखे थे सुई चुभे नींबू और सिंदूर

October 24, 2026
cm dhami

उत्तराखंड के लोग घुसपैठिया; अखिलेश की क्लिप वायरल, मुलायम सिंह का नाम ले बरसे CM धामी

October 24, 2026
vande bharat

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय

October 23, 2026
Load More

अयोध्या के लिए ऊना और शिमला से भी शुरू होगी बस सेवा

अयोध्या के लिए बस सुविधा पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम का समझौता हुआ है जिसके तहत तीन बस का परमिट प्राप्त हुआ है। कल हमीरपुर से बस सेवा शुरू की गई है और एक बस ऊना से तथा एक शिमला से भी अयोध्या के लिए चलेगी। इन बसों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आगे और परमिट के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा शुरू की जा चुकी है और उसकी ब्रांडिंग के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ

मुकेश अग्निहोत्री ने पुराना बस स्टैंड शिमला से जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस सुविधा की शुरुआत हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से की गई है। इस शटल बस सेवा का किराया प्रति यात्री 200 रुपये है। इस बस इस पहली यात्रा पुराना बस स्टैंड शिमला से प्रातः 6:30 बजे शुरू होगी और प्रातः 7:30 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से 8:30 बजे चलेगी और 9:15 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी यात्रा प्रातः 10:45 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला से शुरू होगी और 11:45 पर जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा दोपहर 12 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से चलेगी और दोपहर 01 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अतिरिक्त शटल बस सेवा चलाने पर विचार किया जायेगा। विमानों के आने जाने के समय अनुसार समय सारणी में परिवर्तन किया जा सकता है, जिसका विवरण हिमाचल पथ परिवहन निगम की वैबसाइट www.hrtchp.com पर उपलब्ध रहेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 0177- 2658765 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑनलाइन बस पास सुविधा का शुभारम्भ

उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन बस पास सुविधा का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो कॉलेज छात्रों के ऑनलाइन बस पास जनरेट किए। अब छात्रों को बस पास बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र कहीं से भी ऑनलाइन बस पास के लिए अप्लाई करेंगे और उसके बाद उनका संस्थान ऑनलाइन पुष्टि करेगा जिसके बाद निगम द्वारा छात्रों को ऑनलाइन पास जारी किया जायेगा। पास छात्रों के मोबाइल पर उपलब्ध होगा जिसे निगम के स्टाफ द्वारा चेक करके उन्हें यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ उनके अध्यापकों को भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रही है और इसी कड़ी में आज नई शुरुआत की गई हैं।

एचआरटीसी कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत डीए की घोषणा

उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से 4 प्रतिशत दैनिक भत्ता जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया

May 26, 2025
manipur

मणिपुर हिंसा का कैसे निकलेगा समाधान?

July 29, 2023

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्रालय 12 राज्यों में 60,000 स्वयंसेवकों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क करेगा तैयार
  • GTB समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक, मिलेगी एम्स जैसी सुविधा
  • जीत के हीरो: 3 कारण… जिसकी वजह से टीम इंडिया को दूसरे टी20 में म‍िली जीत

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.