Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2026
in राज्य
A A
vande bharat
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और नई दिल्ली के बीच अब स्लीपर वंदेभारत को चलाने की तैयारी है। देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय हो गया है। इसका शुभारंभ अगले हफ्ते 31 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। शुभारंभ के दिन ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाए जाने की संभावना है। फिलहाल जम्मू से श्रीनगर के बीच देश की इकलौती स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चल रही है।

देश में पहली वंदेभारत ट्रेन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच ही शुरू हुई थी। इस समय वाराणसी नई दिल्ली के बीच दो वंदेभारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा वाराणसी आधा दर्जन वंदेभारत ट्रेनें चलती हैं। स्लीपर वंदेभारत का ठहराव भी वाराणसी और नई दिल्ली के बीच प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होगा। इन दोनों स्टेशनों पर भी ट्रेन के स्वागत की तैयारी हो रही है। फिलहाल नियमित संचालन की तारीख और समय-सारिणी को लेकर रेलवे की अधिसूचना का इंतजार है।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

धामी सरकार का कड़ा फैसला: मदरसों से नफरत और हिंसा वाली शिक्षा हटाई गई

October 22, 2026
cm samrat chaudhary

5 साल में 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, बिहार में AI क्रांति लाने के मूड में सम्राट सरकार!

October 22, 2026
CM Yogi

2012 से 2017 के बीच यूपी में 815 दंगे, पिछली सरकारों की नीतियों ने कानून-व्यवस्था को किया था कमजोर : सीएम योगी

October 22, 2026
CM Dhami

चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी योजना, धामी कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर

October 22, 2026
Load More

सप्ताह में छह दिन चलेगी स्लीपर वंदेभारत

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार नियमित संचालन शुरू होने पर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज और 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नियमित संचालन की तारीख रेलवे जल्द घोषित कर सकता है।

11 थर्ड एसी समेत 16 कोच

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इससे 823 यात्री सफर कर सकेंगे। 3 टियर एसी (3AC) के 11 कोच होंगे। इनमें 611 यात्री सफर कर सकेंगे। 2 टियर एसी (2AC) के चार कोच होंगे। इसकी क्षमता 188 यात्री होगी। इसी तरह फर्स्ट एसी (1AC) का एक 24 यात्रियों की क्षमता वाला एक कोच होगा।

रात के सफर को आसान बनाने के लिए स्लीपर वंदेभारत

अभी तक सभी वंदेभारत ट्रेनें दिन में चलती हैं। कोई सुबह शुरू होती तो दोपहर तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। कोई दोपहर में शुरू होती है तो रात तक पहुंच जाती है। रात में भी वंदेभारत चलाने के लिए ही स्लीपर ट्रेन बनाई गई है। इसके साथ ही अब लंबी दूरी के लिए भी वंदेभारत ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। इसे प्रीमियम और नेक्स जनरेशन की ट्रेन कहा जाता है।

स्लीपर वंदेभारत में भी कई क्लास बनाए गए हैं। इसमें 1st AC, 2nd AC, और 3rd AC स्लीपर कोच हैं। कोच के अंदर के बर्थ पर अतिरिक्त कुशनिंग करके आरामदेह करने की कोशिश की गई है, ताकि यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान झटका न लगे और नींद आरामदायक आए।

इसका इंटीरियर भी काफी अलग और आकर्षक रखा गया है। सेंसर वाले ऑटोमैटिक दरवाजे और चौड़े शीशे दिए गए हैं। इसके साथ ही आधुनिक बायो-टॉयलेट और टच-फ्री ऑटोमैटिक नल, हैंड वॉशर और 1st AC में गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस तरह से कोच को डिजाइन किया गया है कि बाहर का शोर बहुत कम आता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025
Farmers

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की हुंकार, MSP गारंटी से लेकर कर्ज माफी तक, सरकार पर बढ़ा दबाव!

March 19, 2026
Digvijaynath

पुण्यतिथि पर विशेष: नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रेखा सरकार दिल्ली के इन 48 गांवों को देगी ‘शहरी’ दर्जा
  • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय
  • ‘फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम’, जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लिखे विवादित नारे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.