Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या है यूनिफॉर्म केवाईसी? बैंक अकाउंट से लेकर इंश्योरेंस, शेयर बाजार तक हर जगह आएगी काम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 15, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
13
SHARES
437
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जब से आधार कार्ड आम लोगों के बीच पॉपुलर हुआ है, तब से मोबाइल फोन नंबर लेने से लेकर किसी बैंक में खाता खुलवाना आसान हुआ है. इसके बावजूद एक समस्या अब भी बनी हुई है कि आपको हर काम के लिए अलग-अलग अपनी पहचान साबित यानी केवाईसी नॉर्म्स पूरे करने होते हैं. सोचिए अगर ऐसा हो कि केवाईसी जमा करने का ये बार-बार का झंझट खत्म हो जाए, तो कैसा हो?

अब ये जल्द ही संभव हो सकता है कि देश में आपको बस एक बार अपनी पहचान साबित करनी पड़े. सरकार आपका डेटा किसी सेंट्रल जगह पर सेव कर ले और आपकी एक ही केवाईसी बैंक अकाउंट खोलने से लेकर बीमा खरीदने, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड बाजार में इंवेस्ट करने के काम आ जाए. इसके लिए सरकार में ‘यूनिफॉर्म केवाईसी’ या ‘सिंगल केवाईसी’ सिस्टम को लाने पर विचार-विमर्श चल रहा है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

क्या है यूनिफॉर्म केवाईसी?
फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल (FSDC) ने कुछ साल पहले प्रस्ताव दिया था कि देश में ऐसी केवाईसी व्यवस्था को डेवलप किया जाए, जिसमें पूरे फाइनेंशियल सेक्टर में एक ही केवाईसी का अलग-अलग संस्थान आपस में बार-बार इस्तेमाल कर सकें. इससे सिस्टम में पेपरवर्क कम होगा, आम लोगों के लिए आसानी होगी और केवाईसी की प्रोसेस के खर्च और लागत में कटौती आएगी. इस पर वित्त मंत्रालय ने फाइनेंस सेक्रेटरी टी. वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी बना दी.

ईटी की एक खबर के मुताबिक हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एफएसडीसी की एक बैठक में यूनिफॉर्म केवाईसी लाने का प्रस्ताव किया. इसके तहत केवाईसी प्रोसेस का ज्यादा से ज्यादा डिजिटलाइजेशन किया जाना है. वहीं एक ऐसा सिस्टम बनाना है जहां केवाईसी रिकॉर्ड की इंटर-यूजेबिलिटी सुनिश्चित की जा सके.

कैसे काम करेगी यूनिफॉर्म केवाईसी?
अब बात ये है कि यूनिफार्म या सिंगल केवाईसी सिस्टम आखिर काम कैसे करेगा? कुछ सेगमेंट में यूनिफॉर्म केवाईसी पहले से काम कर रही है. अगर आप शेयर बाजार में इंवेस्ट करते हैं, तो रजिस्टर्ड ब्रोकर्स के माध्यम से आपकी केवाईसी सीधे मार्केट रेग्युलेटर सेबी से पूरी होती है. ऐसे में अगर आप बार-बार नया निवेश करते हैं, तो आपको हर बार अपनी केवाईसी नहीं करवानी पड़ती. आप म्यूचुअल फंड से लेकर अन्य डेरिवेटिव्स में निवेश भी इसी केवाईसी की दम पर कर सकते हैं.

लेकिन आपकी यही केवाईसी अन्य फाइनेंशियल काम जैसे बैंक खाता खुलवाने या बीमा खरीदने में काम नहीं आती है. सरकार इसी बैरियर को हटाना चाहती है. साल 2016 में बनी सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (CKYCR) ने केवाईसी प्रोसेस को सेंट्रलाइज्ड और आसान बनाया है, लेकिन इसमें अभी इंटर-ऑपरेबिलिटी की कमी है.

यूनिफॉर्म केवाईसी में आपके सारे केवाईसी डॉक्युमेंट बस एक बार जमा होंगे और उसके बाद आपको एक सीकेवाईसीआर आईडेंटिफिकेशन नंबर दे दिया जाएगा. ये 14 डिजिट का एक नंबर होगा. इसके बाद आप फिर दोबारा कभी भी अकाउंट खोलें, बीमा खरीदें या डीमैट अकाउंट बनाएं…आपको पूरी केवाईसी प्रोसेस के बजाय सिर्फ सीकेवाईसीआर नंबर देना होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-pakistan

वक्फ़ संशोधन कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी, भारत ने दिया जवाब!

April 16, 2025
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.