Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल : मंडी सीट से कंगना के सामने विक्रमादित्य, सियासी पारा चढ़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Vikramaditya faces Kangana
22
SHARES
747
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बेशक अभी लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला होने की अटकलों ने प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के चुनाव मैदान में उतरने से मंडी संसदीय क्षेत्र हॉट सीट बन गई है। यहां होने वाले लोकसभा चुनाव की देश भर में चर्चा हो रही है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने भी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशियों के चुनावी रण में उतरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर आरोप-प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है।

कंगना और विक्रमादित्य सिंह के नए और पुराने अपडेट्स अब सोशल मीडिया पर ट्रोल और वायरल होने भी शुरू हो गए हैं। इस सप्ताह कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य को प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावना है, ऐसे में 15 अप्रैल के बाद प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही मंडी के रण में भी उबाल आना शुरू हो जाएगा। जिला मंडी के सरकाघाट के तहत भांबला गांव की निवासी कंगना रणौत ने बीते दिनों चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। उन्होंने पहले दौर में संसदीय क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में घूम कर स्वयं को हिमाचल और मंडी की बेटी बताते हुए कई जिलों में रिश्तेदारियां गिनाकर माहौल गरमा दिया है।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई विधायक और पूर्व मंत्री भी कंगना की ढाल बनकर चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। भाजपा के अलावा कंगना के पास अपनी आईटी टीम भी है। टीमों ने सोशल मीडिया पर कंगना को प्रोजेक्ट करने के लिए अपना काम शुरू कर दिया है। कंगना इन दिनों व्यक्तिगत कार्यों से मुंबई गई हैं। इसी हफ्ते मंडी वापस लौटकर कंगना अपने चुनाव प्रचार को और धार देंगी। उधर, विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

विक्रमादित्य कार्यभार का निर्वहन करते हुए बीते दिनों मंडी में एक बैठक कर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोल चुके हैं। विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी से सांसद हैं। विक्रमादित्य सिंह बीते एक साल के दौरान मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में काफी सक्रिय हैं। प्रदेश सरकार के कई बड़े कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह की ड्यूटी इसी संसदीय क्षेत्र में लगाई है। प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह भी मंडी से तीन बार सांसद रहे हैं। इसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विक्रमादित्य सिंह का पैतृक घर भी है।

क्वीन बनाम किंग : सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को फिल्मनगरी ने क्वीन का नाम दिया हुआ है। देश-विदेश में कंगना काे क्वीन नाम से ही संबोधित किया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद विक्रमादित्य सिंह का राज्याभिषेक हुआ था। उन्हें बुशहर रियायत का 123वां राजा चुना गया है। विक्रमादित्य को आज भी प्रदेश के अधिकांश लोग टिक्का या राजा कहकर ही संबोधित करते हैं। हालांकि, विक्रमादित्य ने स्वयं कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि उन्हें इन नामों से न पुकारे जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM modi

मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन नहीं मिले इन सवालों के जवाब?

August 11, 2023
Opposition's

विपक्षी एकता और क्विट इंडिया मूवमेंट!

August 8, 2023
CM Tirath Rawat

ED के समन से विपक्ष में हलचल, ये क्या बोल गए पूर्व सीएम तीरथ रावत?

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.