Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्‍ली पुलिस के लिए मेट्रो सफर के बदले नियम, दी गई यह विशेष ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 21, 2024
in दिल्ली
A A
Delhi Police
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. पहली बार, दिल्ली पुलिस के जवान आपातकालीन स्थिति के दौरान यातायात जाम में फंसने से बचने और घटनास्थल पर जल्दी पहुंचने के लिए हथियारों के साथ मेट्रो ट्रेन में सफर करते नजर आएंगे. यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी. अधिकारियों के मुताबिक, डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) और मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के लिए तैनात सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के साथ हाल ही में हुई बैठक में दिल्ली पुलिस के प्रस्ताव पर हरी झंडी मिल गई है. फिलहाल दिल्ली पुलिस के जवानों को हथियार लेकर मेट्रो में सफर करने की इजाजत नहीं है.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के लिए अंतिम तौर-तरीके तैयार कर लिये गए हैं और अगर संभव हुआ तो इसे दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सकता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें संकट या कानून-व्यवस्था की स्थिति के दौरान हथियारों के साथ मेट्रो में सफर करने की मंजूरी डीएमआरसी से मिल गई है. इस मामले को लेकर 16 अप्रैल को डीएमआरसी और सीआईएसएफ समेत सभी हितधारकों के साथ एक बैठक हुई थी.’

इन्हें भी पढ़े

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
Load More

बिना टोकन के भी सफर संभव
अधिकारी ने कहा कि कर्मियों का एक समूह बिना टोकन के सफर कर सकता है, लेकिन सफर से पहले उनके प्रभारी या प्रमुख को इसका कारण और कर्मियों का विवरण डीएमआरसी को देना होगा. उन्होंने कहा कि स्थिति के आधार पर कर्मियों के लिए एक कोच आवंटित किया जा सकता है. अधिकारी ने कहा, ‘उक्त सफर भुगतान के आधार पर होगा और सफर करने वाला प्रत्येक कर्मी वर्दी पहनेगा.’

दंगो की स्थिति में जल्‍दी पहुंचेगी पुलिस
अधिकारी ने दंगे जैसी स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में अतिरिक्त बल की आवश्यकता होती है और दिल्ली में भीड़भाड़ के कारण बसों में बड़ी संख्या में उनकी आवाजाही मुश्किल हो जाती है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक जिले से दूसरे जिले तक पहुंचने में एक घंटे से भी अधिक समय लग जाता है. उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइन दिल्ली के लगभग हर हिस्से में फैल गई है और इसका उपयोग संकट के समय मौके पर पहुंचने के लिए समय बचाने में किया जा सकता है.

मेट्रो स्‍टेशन पर दिया जाएगा परिवहन
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि योजना के अनुसार, बल को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशन से परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी. अधिकारी ने कहा कि इसमें अर्धसैनिक बलों के जवानों की आवाजाही भी शामिल है, यदि उन्हें आपात स्थिति के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में तैनात किया जाना है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में साल 2014 में त्रिलोकपुरी इलाके में दंगे हुए थे. इसके बाद 2020 में एनआरसी और सीएए को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्यों भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोप की झप्पी से परेशान है विपक्ष?

November 4, 2021
mask

भारतीय बाजार के लिए लोकल और ग्लोबल अरबपति में टक्कर

June 24, 2023
TERI Summit pm modi

रेवड़ी पॉलिटिक्स और शॉर्ट कट की राजनीति

December 12, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली 6 से बीबीसी तक का सफर… दूरदर्शन की प्रसिद्ध समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन !
  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.