Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

क्‍या संविधान में बदलाव करके मुसलमानों को आरक्षण देगा इंडी गठबंधन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
opposition
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बीजेपी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के मुस्लिम आरक्षण पर दिए गए बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में आने पर इंडी गठबंधन संविधान के मूल ढांचे में बदलाव करके अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण देगा. बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन पर यह आरोप तब लगाया जब आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा क‍ि लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण दिया जाना चाहिए. उनके बयान में इस्तेमाल किया गया यह शब्द ‘पूरा का पूरा’ बहुत गंभीर है. इससे यह स्पष्ट होता है कि वे (इंडी गठबंधन) अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
Load More

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी द्वारा संविधान में बदलाव कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण देने की योजना के बारे में उठाया जा रहा संदेह प्रसाद के बयान से सच साबित हो रहा है. त्रिवेदी ने कहा क‍ि इससे एक और बात स्पष्ट हो जाती है कि राजद के लिए मुसलमान प्राथमिक और यादव गौण हो गए हैं.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा क‍ि वे मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए संविधान के मूल ढांचे को बदलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई अन्य नेता सत्ता में आने पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं.

क्‍या कहा पीएम मोदी ने

वहीं एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लालू यादव का नाम लिए बिना कांग्रेस पर हमला किया है. पीएम मोदी ने कहा क‍ि जो चारा खा गए वो जेल से बाहर आए हैं और मुस्लिमों के लिए आरक्षण की वकालत कर रहे हैं. इनके एक नेता जो चारा खा गए थे, जेल में थे और वो जमानत पर आएं हैं. कांग्रेस वाले इतने गिर चुके हैं कि इनको माथे पर बैठा रखे हैं. वो कहते हैं मुसलमानो को आरक्षण मिलना चाहिए, पूरा आरक्षण मिलना चाहिए. ये लोग पूरा आरक्षण क्यों देना चाहते हैं, इसलिए कि इनके पास सिर्फ यही बचा हुआ है बाकी सब छोड़कर भाग गए. ये लोग अब डंके की चोट पर बोल रहे हैं ST/SC/OBC के आरक्षण मुस्लिम को देना चाहते हैं.

लालू ने क्‍या कहा था?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्षधर हैं. लालू ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिए जाने की वकालत करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान और लोकतंत्र को खत्म करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है. प्रसाद यहां विधान परिषद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा क‍ि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। यह बात जनता के जेहन में आ चुकी है.

लालू प्रसाद ने विधान परिषद परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग ले रहे थे जहां उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने विधान पार्षद (एमएलसी) के रूप में शपथ ली. शपथ लेने वाले अन्य लोगों में मुख्यमंत्री और जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल थे. इस साल की शुरुआत में हुए बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में कुल 11 लोग निर्विरोध चुने गए.

जब उनसे भाजपा के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि अगर कांग्रेस, राजद और अन्य सहयोगी सत्ता में आए तो ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर इसे मुसलमानों को दे दिया जाएगा, लालू प्रसाद ने कहा क‍ि मुसलमानों को आरक्षण तो मिलना ही चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनावी रैलियों में ‘जंगल राज’ का हौवा खड़ा कर लोगों को डराने में लगी हुई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

भारत की उड़ान… दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 4.18 ट्रिलियन डॉलर की ताकत !

May 27, 2025
arrest

ना जवाबदेही, ना कार्रवाई!

November 28, 2022

बीजेपी को गढ़वाल जिता पाएंगे अनिल बलूनी!

April 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.