Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

उत्तराखंड: अब उच्च शिक्षा के साथ कमाई कर सकेंगे छात्र-छात्राएं, ये नीति बनेगी मददगार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 26, 2024
in Uncategorized
A A
student
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उच्च शिक्षा में कौशल विकास को प्रभावी बनाकर छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इंटर्नशिप नीति बनाई जा रही है। देवभूमि उद्यमिता योजना से जुड़े विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ में राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के परिसरों में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी कमाई भी कर सकें, इसे ध्यान में रखकर ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ नीति लाने की तैयारी है।

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने के प्रदेश सरकार के संकल्प को धरातल पर उतारने में देवभूमि उद्यमिता योजना की भूमिका महत्वपूर्ण रहने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग की इस योजना के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय परिसरों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उद्यमों, स्टार्टअप एवं व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
Load More

छात्र-छात्राओं के कौशल विकास को धार देने के लिए इंटर्नशिप नीति तैयार की जा रही है। यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग इसका प्रारूप तैयार कर रहा है। इस नीति को शीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को उद्योगों, औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी विभागों में प्रशिक्षण दिलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

60 से 120 घंटे की होगी इंटर्नशिप

देवभूमि उद्यमिता योजना में पांच वर्षों में 15 हजार छात्र-छात्राओं को उद्यमिता का प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही लगभग 50 हजार विद्यार्थियों को उद्यम व व्यवसाय के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है। स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत इन विद्यार्थियों को चौथे सेमेस्टर के बाद 60 से 120 घंटे की इंटर्नशिप करना अनिवार्य होगा।

यह इंटर्नशिप ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण जैसे सरकारी विभागों में भी की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इन विभागों से इंटर्नशिप की व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया जाएगा।

इंटर्नशिप पर मिलेंगे क्रेडिट

योजना की खास बात यह है कि इंटर्नशिप के आधार पर विद्यार्थियों को क्रेडिट भी मिलेंगे। इन्हें उनके एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट में जमा किया जा सकेगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि इंटर्नशिप नीति से छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्तरीय उच्च शिक्षण संस्थानों में उन्हें प्रवेश मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ नीति भी बनाई जा रही है। इससे उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ उनकी कौशल दक्षता के आधार पर कमाई का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, कार्यालयों में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्य वे अपनी कक्षाएं संपन्न होने के बाद कर सकेंगे। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi to Amit Shah

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, ‘अंग्रेजी शक्ति है, ज़ंजीरें तोड़ने का औज़ार’ !

June 20, 2025
pm modi

हर सीट पर मोदी के नाम पर वोट

May 4, 2023
Anand Mohan nitish

नीतीश कुमार को क्यों अच्छे लगने लगे आनंद मोहन!

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.