Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

INDIA ब्लॉक की 1 जून को मीटिंग बुलाने के पीछे क्या है खड़गे और कांग्रेस की रणनीति?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
INDIA meeting
7
SHARES
248
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान बाकी है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक बुला ली है. खड़गे ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक 1 जून को बुलाई है. 1 जून को ही लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा और समीक्षा की बात कही जा रही है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उसी दिन मतदान और साइक्लोन के बाद रिलीफ के काम का हवाला देते हुए कहा है कि भले ही यहां (बंगाल में) रहूंगी, लेकिन दिल से मीटिंग में मौजूद रहूंगी. इन सबके बीच अब ये सवाल उठ रहे हैं कि अंतिम चरण में देश की 57 लोकसभा सीटों पर जिस दिन वोटिंग होनी है, उसी दिन इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक क्यों बुलाई गई? बात केवल चर्चा और समीक्षा तक ही सीमित है?

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए 1 जून की तारीख चुनी तो उसके पीछे केजरीवाल फैक्टर को भी अहम बताया जा रहा है. दरअसल, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक का रिश्ता कहीं पास, कहीं दूर जैसा है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, गोवा और गुजरात में दोनों दल पास हैं तो पंजाब में दूर. पांच राज्यों में गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे इंडिया ब्लॉक के ये दोनों ही महत्वपूर्ण घटक पंजाब में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं. आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद चुनाव प्रचार के लिए जमानत पर बाहर हैं और इसकी अवधि भी 1 जून को ही समाप्त हो रही है.

ऐसे में इंडिया ब्लॉक की बैठक 1 जून को ही बुलाए जाने के पीछे केजरीवाल फैक्टर भी वजह हो सकता है. इस फैक्टर की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि सीट शेयरिंग को लेकर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं की बैठकें हटा दें तो इंडिया ब्लॉक की बैठकों में घटक दलों के शीर्ष नेता शामिल होते आए हैं. केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने की अपील करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है लेकिन अगर जमानत की अवधि नहीं बढ़ी तो फिर इंडिया ब्लॉक की तेज चाल पर रफ्तार धीमी हो सकती है.

बिखरे कुनबे को गोलबंद करना

इंडिया ब्लॉक की जब बैठक पर बैठक हो रही थी और नाम भी नहीं रखा गया था, तब कहा यह भी जा रहा था कि ये एक ऐसा गठबंधन है जिसमें शामिल पार्टियों के बीच विरोधाभास ही विरोधाभास हैं और इनका एक मंच पर आना बड़ी चुनौती. लोकसभा चुनाव करीब आए तो हुआ भी कुछ ऐसा ही.

केरल में लेफ्ट पार्टियों ने अलग ताल ठोक दी तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने एकला चलो का नारा बुलंद कर दिया. पंजाब में आम आदमी पार्टी और जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी भी अकेले चुनाव मैदान में उतर गई. लेफ्ट तमिलनाडु से बंगाल तक कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी पांच राज्यों में ग्रैंड ओल्ड पार्टी के साथ गठबंधन में है. टीएमसी भी इंडिया ब्लॉक के बैनर तले यूपी की भदोही सीट पर चुनाव लड़ रही है. 1 जून को बैठक बुलाने के पीछे चुनाव प्रचार के दौरान की तल्खियां दूर कर नतीजों से पहले अलग-अलग राज्यों में बिखरे कुनबे को गोलबंद करने की रणनीति भी हो सकती है.

सुस्त चाल वाली इमेज तोड़ना

कांग्रेस की एक इमेज सी बन गई है- फैसले लेने के मामले में सुस्त पार्टी की. इंडिया ब्लॉक में जेडीयू के रहते समय नीतीश कुमार मध्य प्रदेश-राजस्थान समेत राज्यों के चुनाव के समय कोई बैठक नहीं बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस को घेरते रहे, सीट शेयरिंग के मामले में सुस्त चाल पर सवाल उठाते रहे. लोकसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख करीब आने तक महाराष्ट्र से बिहार तक सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों में बैठकों का दौर ही चलता रहा. चुनाव संपन्न होते-होते कांग्रेस का बैठक बुला लेना सुस्त चाल वाली इमेज तोड़ने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है.

नए साथियों को चिह्नित करना

लोकसभा चुनाव के नतीज  4 जून को आने हैं. चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद अगर सरकार बनाने की संभावनाएं बनती हैं तो ऐसे में कांग्रेस पहले से ही उसके लिए तैयार रहना चाहती है. इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के हिस्से आई सीटें अगर बहुमत तक ना पहुंच रही हों और बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए भी जादुई आंकड़े से पीछे रह जाए तो ऐसे में सरकार बनाने के लिए नए सहयोगियों की जरूरत होगी. ऐसे दलों और नेताओं को चिह्नित करने की रणनीति भी होगी जो सरकार बनाने के लिए इंडिया ब्लॉक का समर्थन कर सकते हों.

कांग्रेस ही ड्राइविंग सीट पर का संदेश

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तब उनकी सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने के लिए पटना से कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई से जम्मू कश्मीर तक एक कर दिया.

पहली बैठक में नीतीश कुमार ही गठबंधन की ड्राइविंग फोर्स नजर आए लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक से तस्वीर पूरी तरह से बदल गई. दूसरी बैठक से कांग्रेस ड्राइविंग सीट पर आ गई. अब जब चुनाव संपन्न होने की ओर हैं, अंतिम चरण का प्रचार थमने से भी पहले बैठक के लिए घटक दलों के नेताओं को न्यौता भेज खड़गे ने यह संदेश दे दिया है कि गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर कांग्रेस ही रहेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM yogi

11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीकः सीएम : योगी

June 11, 2025
निशिकांत दुबे

ऑपरेशन सिंदूर: 1991 में पाक से हुए समझौते को लेकर कांग्रेस क्यों घिर गई, क्या था समझौता ?

May 24, 2025
transfer

उत्तराखंड में आईपीएस/पीएस अधिकारियों के हुए तबादले

January 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.