Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

महिला क्रिकेटरों की नग्न तस्वीरें खींचता था कोच, शिकायत के बाद गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
nude call
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केरल में महिला क्रिकेटरों के पूर्व कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान महिला छात्रों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। मामले में केरल के मानवाधिकार आयोग ने खुद की संज्ञान लेकर पूर्व कोच के खिलाफ महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। साथ ही आयोग ने केसीए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्व कोच पर आरोप है कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान उसने शरीर का मूल्यांकन करने के बहाने नाबालिग लड़कियों की नग्न तस्वीरें खींची और उनका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, केरल महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मनु को महिला खिलाड़ियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो दिन पहले ही तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार किया था। अभी वो न्यायिक हिरासत में है। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ नए-नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपी मनु के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उस पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं।

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

शिकायत के बाद गिरफ्तारी

केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने खुद ही संज्ञान लेकर रविवार को मनु के खिलाफ युवा महिला खिलाड़ियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना में मामला दर्ज किया। आयोग ने लड़कियों द्वारा लगाए गए आरोपों और ऐसी घटनाओं को लेकर केसीए को नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा है। आधिकारिक बयान के अनुसार पैनल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में खुद ही संज्ञान लिया और आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज किया।

खिलाड़ियों की नग्न तस्वीरें खींचता था कोच

आयोग ने बताया कि केसीए के मुताबिक उन्हें इन घटनाओं की जानकारी नहीं थी। बयान में कहा गया कि एक पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद कई अन्य लड़कियां भी कोच के खिलाफ सामने आईं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनु ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर नाबालिग लड़कियों का शोषण किया। आरोपों के मुताबिक, उसने नाबालिग लड़कियों के बिना कपड़ों की तस्वीरें खींची। विरोध करने पर कहा कि क्रिकेट चयन के लिए उनके शरीर का मूल्यांकन करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक, मनु 10 साल से अधिक समय तक तिरुवनंतपुरम में क्रिकेट कोच रहा है। केसीए के टूर्नामेंट के बाद एक लड़की की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। जिसके बाद पांच अन्य लड़कियां भी आरोपी के खिलाफ सामने आईं। मनु को पहले भी छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन शिकायतकर्ता बाद में अपने बयान से मुकर गई, जिसके कारण उसे बरी कर दिया गया। आरोपों के बावजूद उसने एसोसिएशन के लिए काम करना जारी रखा।

हालिया गिरफ्तारी के बाद, अधिकारियों ने कथित अपराधों से संबंधित आपत्तिजनक साक्ष्य होने के संदेह में मनु के दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजिथ राजेंद्रन ने आश्वासन दिया है कि एसोसिएशन उन लड़कियों को पूरा समर्थन प्रदान करेगा, जिन्होंने मनु के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पीयूष प्रसाद ने एनडीए के लिए झोंकी ताकत, संजय सिंह के पक्ष में मांगा वोट

October 21, 2025
russia-ukraine conflict

न रूस राजी है और न ही यूक्रेन

February 24, 2023
hafiz saeed

लाहौर में हाफिस सईद के ठिकाने का पर्दाफाश, पाक का तय विनाश !

April 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.