Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ट्रिपल मर्डर से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 8, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
murder
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

गाजीपुर: गाजीपुर में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. जिसमें पति-पत्नी और बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है. नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवां गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. 45 वर्षीय मुंशी बिंद उनकी पत्नी 40 वर्षीय देवंती बिंद और 20 वर्षीय बेटे रामाशीष बिंद की निर्मम हत्या उनके घर में ही कर दी गयी है. मृतक मुंशी बिंद के परिवार में अब उनका छोटा बेटा आशीष बिंद ही बचा है.आशीष के अनुसार उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के परिजन उसके परिजनों पर शादी का दबाव बना रहे थे.

आशीष के अनुसार उसके परिजन शादी के लिये तैयार नहीं थे जिसकी वजह से उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसके माता-पिता और भाई की निर्मम हत्या कर दी है. हत्या की वारदात बीती रात करीब 2 बजे की बतायी जा रही है.पुलिस के अनुसार छोटा बेटा आशीष गांव में ही कहीं किसी कार्यक्रम में गया हुआ था और जब वो घर पहुंचा तो सबसे पहले उसे इस घटना का पता चला और उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंची.

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे एसपी

ट्रिपल मर्डर की खबर सुनते ही एसपी ओमवीर सिंह रात में मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया. इसके बाद आज करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी ओमप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एसपी से मामले की जानकारी ली.एडीजी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

क्या बोले एसपी ओमवीर सिंह

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति को मृतकों के परिजनों ने नामजद किया है और तहरीर दी है. फिलहाल ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो आशीष जो कि परिवार में बचने वाला एकमात्र सदस्य है वो भी जांच के दायरे में है. खुलासे के लिए फोरेंसिक के अलावा 4 टीमों को लगाया गया है. साथ ही एसओजी टीम भी मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM modi

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट: 2030 के बाद भी सत्ता में रह सकते हैं पीएम मोदी, भाजपा के पक्ष में बन रहा माहौल !

May 11, 2026
Uttarakhand festival

उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन एक ओर अवध के श्रीराम तो दूसरी ओर बद्री विशाल व चारों धाम की संयुक्त शक्ति का प्रतीक : CM योगी

November 17, 2025
CM Dhami

हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित : सीएम धामी

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.