Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बंगाल का होगा कश्मीर जैसा हाल, हर दिन आ रहे इतने रोहिंग्या मुसलमान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2024
in राज्य
A A
रोहिंग्या मुसलमान
12
SHARES
412
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कभी नेम प्लेट तो कभी पर्दा, हिन्दू मुस्लिम मुद्दों की मानो देश में बाढ़ सी आ गई है. ताजा विवाद पश्चिम बंगाल का है. विष्णुपुर से बीजेपी के सांसद सौमित्र खान ने बंगाल में हर दिन हो रही रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ के मुद्दे पर चिंता जताई. सौमित्र ने संसद में कहा है कि बंगाल में रोजाना 5 से 10 हजार रोहिंग्या आ रहे हैं. ये देश के लिए खतरा है. उनका कहना है कि बंगाल के हिन्दुओं का हाल वो होगा जो कश्मीर में 1990 में हुआ था.

कुछ दिन पहले ही सदन में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी बदलती डेमोग्राफी का मुद्दा सदन में उठाया था. असम के मुख्यमंत्री ने भी हाल ही में कहा था कि असम में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है. अगर ऐसा रहा तो एक दिन असम भी मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा, लेकिन सवाल उठ रहे हैं क्या बंगाल को लेकर जो दावा किया जा रहा है वो सच है या फिर सियासी हवाबाजी की जा रही है.

इन्हें भी पढ़े

yogi

क्या है योगी आदित्यनाथ का 80-20 वाला फार्मुला?

November 9, 2026
CM Yogi

CM योगी बोले- यूपी में मुसलमान बढ़ गए, घट गए हिंदू वोटर

November 9, 2026
Uttarakhand

उत्तराखंड स्थापना दिवस, 26 वर्षों का संघर्ष और बलिदान से बने राज्य के विकास की नई उड़ान तक का सफर

November 9, 2026
Villagers

डायन-प्रथा और अंधविश्वास के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का लिया संकल्प।

November 9, 2026
Load More

बंगाल में हर दिन 5 से 10 हजार रोहिंग्या आने का दावा

सौमित्र खान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर दिन 5000 से 10000 रोहिंग्या आ रहे हैं. यहां आने के बाद पूरे भारत में आपूर्ति होते हैं. ये देश के लिए खतरा है. पश्चिम बंगाल की सीएम पूरे भारत को खत्म कर देंगी. बंगाल के मंत्री कह रहे हैं कि हिन्दू सब काफिर हैं क्या हम लोग काफिर हैं? वो लोग कह रहे हैं कि हम सब को बाहर कर देंगे तो हम हिन्दू कहां जाएंगे? 1990 याद करिए कश्मीर में जो हुआ था, आज वही पश्चिम बंगाल होने वाला है.

सौमित्र खान ने इस तरह का बयान क्यों दिया इसकी एक कड़ी ममता बनर्जी के एक बयान से भी जुड़ी रही है. ममता ने कहा कि बांग्लादेश को लेकर मैं कुछ नहीं बोल सकती, वो राष्ट्रीय मामला है. इसके बारे में भारत सरकार बताएगी, लेकिन इनता कह सकती हूं कि कोई पीड़ित अगर बंगाल का दरवाजा खटखटाएगा तो हम जरूर मदद करेंगे.

असम के मुख्यमंत्री भी जता चुके हैं चिंता

बंगाल की मुख्यमंत्री CAA-NRC का विरोध करती रही हैं ऊपर से बांग्लादेश के आश्रितों की मदद की बात कर रही हैं, लेकिन असम के मुख्यमंत्री उनके राज्य में बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर चिंतित हैं. उनका कहना है कि असम में मुस्लिमों की आबादी 40 फीसदी हो गई है. 1951 में 12 फीसदी था. हम लोग जिला का जिला खो चुके है. मेरे लिए ये मुद्दा पोलिटिकल नहीं है, मेरे लिए ये जीने और मरने का मुद्दा है.

भारत में कितने रोहिंग्या मुसलमान?

गृह मंत्रालय के मुताबिक 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान भारत में अलग-अलग राज्यों में अवैध तरीके से रह रहे हैं. इसमें बंगाल की बात करें तो राज्य की कुल जनसंख्या 9 करोड़ 12 लाख के आसपास है. इसमें हिंदुओं की आबादी 6 करोड़ 4 लाख के आसपास है. मतलब कुल आबादी का 60.53 प्रतिशत हिंदू हैं. वहीं, मुस्लिमों की बात करें तो इनकी संख्या 2 करोड़ 40 लाख है. मतलब कुल आबादी में इनका योगदान 26.01 फीसदी का है.

बंगाल में तीन जिले मुस्लिम बहुसंख्यक

बंगाल में तीन जिलों की गिनती मुस्लिम बहुसंख्यक के रूप में होती है. इसमें पहले नंबर पर मुर्शिदाबाद है. दूसरे नंबर पर मालदा और तीसरे नंबर पर उत्तर दिनाजपुर है.मुर्शिदाबाद में 47 लाख मुस्लिम आबादी है जबकि 23 लाख के आसपास हिंदू हैं. मालदा में 20 लाख मुस्लिम और 19 लाख के आसपास हिंदू हैं. उत्तर दिनाजपुर में 15 लाख मुस्लिम हैं जबकि 14 लाख हिंदू हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm nitish kumar

सीएम नीतीश कुमार ने PMCH अस्पताल का किया उद्घाटन

May 3, 2025
आम आदमी पार्टी

आप के पूर्व विधायक ने केजरीवाल के घोटालों का किया पर्दाफाश!

February 27, 2024
Nitish

सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू !

August 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में लागू हुआ नया कानून, समय पर काम नहीं होने पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना
  • रोहित शर्मा पर रहेंगी निगाहें, न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला जीतने उतरेगा भारत
  • क्या है योगी आदित्यनाथ का 80-20 वाला फार्मुला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.