Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सुरक्षा को लेकर सरकार ने मानी डॉक्टरों की मांग, बनाएगी कमेटी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की मांग केंद्र सरकार ने मान ली है. सरकार ने कहा है कि वह सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर समिति बनाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है. सरकार ने सभी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से ड्यूटी पर जाने की अपील की है. सरकार की अपील पर डॉक्टरों के संगठन FORDA ने कहा कि प्रतिनिधियों से बात करने के बाद फैसला लेंगे. कोलकाता केस को लेकर देशभर में आक्रोश है.

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिनिधियों की मांगों को सुना है और उन्हें स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

सरकार डॉक्टरों की मांगों के प्रति संवेदनशील

सभी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि सरकार स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है. यह देखा गया कि 26 राज्य पहले ही अपने-अपने राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए कानून पारित कर चुके हैं. सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सभी संभावित उपाय सुझाने के लिए एक समिति गठित करने का आश्वासन दिया.

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. मंत्रालय ने डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए आंदोलनकारी डॉक्टरों से व्यापक जनहित में अपने काम पर लौटने का अनुरोध किया.

कोलकाता की इस घटना से पूरे देश में आक्रोश

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घटी इस घटना ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है. इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने की जद्दोजहद जारी है. देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. 9 अगस्त के बाद से इस भयावह घटना को अलग-अलग राज्यों में लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. सरकारी और निजी अस्पतालों में पीडी सेवाएं ठप पड़ गई हैं.

बंगाल की इस घटना पर सियासत भी तेज हो गई है. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. पहले यह जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. सीबीआई ने अब तक इस घटना से जुड़े 10 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पूर्व प्रिसिपल संदीप घोष और कुछ ट्रेनी डॉक्टरों से भी पूछताछ की.

संदीप घोष से कल सीबीआई ने 15 घंटों की पूछताछ की थी. वहीं, शनिवार को भी सीबीआई ने घोष को पूछताछ के लिए बुलाया था. जांच एजेंसी ने पीडित परिवार से भी मुलाकात की थी. कुल मिलाकर सीबीआई ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nitish Kumar

नीतीश कुमार का मिशन

April 24, 2023
Swami Prasad Maurya

‘हिंदू धर्म एक धोखा है’, स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

December 26, 2023
arrest

जेल में आठ बंदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.