Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

घाटी में चुनाव से पहले पुलिस ने बना लिया आतंकियों को जहन्नुम भेजने का ‘एक्शन प्लान’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
indian army
15
SHARES
514
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के लिए चुनाव आयोग ने चुनावों का ऐलान कर दिया है. उधर तैयारियां जोरों पर हैं, इधर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी बड़ा फैसला किया है. जम्मू संभाग के आठ जिलों में बढ़ते आतंकवाद से निपटने के लिए 19 विशेष आतंकवाद निरोधक इकाइयां स्थापित करने का फैसला किया है. ये इकाइयां पिर पंजाल पर्वत श्रृंखला और चेनाब घाटी के उन क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी, जहां पहले शांति थी.

विशेष डीजीपी के रूप में प्रमुख नलिन प्रभात

इन्हें भी पढ़े

Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

असल में यह कदम तब उठाया गया है जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष डीजीपी के रूप में पूर्व एनएसजी प्रमुख नलिन प्रभात को नियुक्त किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन इकाइयों का नेतृत्व डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी करेंगे और इन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसे 2000 के दशक में शांति लौटने के बाद जम्मू संभाग के कई इलाकों से हटा दिया गया था.

इकाइयां उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगी जहां..

ये इकाइयां उन क्षेत्रों में तैनात रहेंगी, जहां आतंकवादियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं. जैसे कि कठुआ जिले के मल्हार और बानी क्षेत्र, जहां 9 जुलाई को मचेडी के पास आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. एक इकाई रियासी जिले के पौनी-रंसू, माहोर, चासाना और गुलाबगढ़ क्षेत्रों में तैनात होगी. इसके अलावा बॉर्डर पूंछ जिले के बफ्लियाज़-बेहरामगल्ला, मंडी-लोरान और गुरसाई क्षेत्रों में भी इकाइयां तैनात की जाएंगी.

अपराधों को रोकने में सक्रिय भूमिका

9 जून को आतंकियों ने रंसू क्षेत्र में एक बस पर हमला किया था, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. बफ्लियाज़-बेहरामगल्ला क्षेत्र, जो मुगल रोड पर स्थित है, यहां भी कई बार सुरक्षा बलों पर हमले हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और रामबन जिलों के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में भी इन इकाइयों को तैनात किया जाएगा. ये इकाइयां न सिर्फ आतंकवाद विरोधी अभियानों में मदद करेंगी बल्कि सामान्य अपराधों को रोकने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm Dhami

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : CM धामी

August 20, 2026
Ganesh Joshi and MP Ramesh Pokhriyal

कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद रमेश पोखरियाल ने किया ‘कैलाश गंगा’ का उद्घाटन

September 26, 2023
REC

वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए आरईसी ने जीता गोल्ड शील्ड पुरस्कार

February 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!
  • खाद्य पदार्थों के उपभोग में पूरे विश्व को आज भारत जैसे संयम की आवश्यकता है!
  • एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.