Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी के जयंती प्रसंग पर विश्व संवाद केंद्र में व्याख्यान एवं संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त “मध्य भारत में संघ की विकास यात्रा” विशेषांक का विमोचन किया गया।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 7, 2026
in राज्य, विशेष
A A
Mamaji's journalism teaches
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल। मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी की 107वीं जयंती प्रसंग पर विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश की ओर से 7 अक्टूबर को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य वक्ता माधव सिंह दांगी ने मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी की पत्रकारिता को याद करते हुए ‘राष्ट्रहित और पत्रकारिता’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र न्यास के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने की।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्चना प्रकाशन के उपाध्यक्ष माधव सिंह दांगी ने कहा कि संवाददाता की दृष्टि कैसी है, इसका प्रभाव उसके द्वारा बनाए समाचार के माध्यम से समाज पर पड़ता है। समाचार लिखते समय एक पत्रकार को यह याद रखना चाहिए कि उस समाचार का प्रभाव समाज और राष्ट्र पर क्या पड़ेगा। मामाजी कहते थे कि समाचार निष्पक्ष होना चाहिए। अगर पत्रकार की कोई विचारधारा है तो उसकी छाप समाचार पर नहीं होनी चाहिए। किसी घटना को लेकर उसे अपने विचारों की अभिव्यक्ति करनी है तो वह लेख लिखे, विश्लेषण करे। लेख के माध्यम से एक पत्रकार को अपने विचारों को प्रकट करने की पूरी स्वतंत्रता है।

इन्हें भी पढ़े

पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
CJP

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP का अगला मोर्चा, अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

October 7, 2026
fcra

विदेशी अंशदान को नियमित करना आज के समय की आवश्यकता

October 7, 2026
PM Modi

‘मैं क्या बनूंगा, मेरा क्या होगा… कभी सोचा ही नहीं’, 25 साल की सेवा पर बोले PM मोदी; आदिवासियों के बीच बिताए दिनों को किया याद

October 7, 2026
Load More

देश और राष्ट्र की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए श्री दांगी ने कहा कि भौगोलिक सीमाएं देश बनाती हैं और संस्कृति राष्ट्र का निर्माण करती है। जब इजराइल एक देश के रूप में नहीं था, तब भी यहूदियों के मन में उनका राष्ट्र जीवित हैं। वे जब भी एक-दूसरे से विदा लेते थे तो कहते थे- अगली सुबह इजराइल में होगी।

सादा जीवन-उच्च विचार के जीवंत प्रतीक 
मामाजी से जुड़े आत्मीय प्रसंगों का स्मरण करते हुए श्री दांगी ने कहा कि मामाजी सब प्रकार के कार्यों को समान महत्व देते थे। वे छोटे-छोटे कार्य करके दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते थे। युवा पत्रकारों एवं लेखकों को सिखाने का काम भी वे करते थे। उन्होंने कहा कि परमहंस की दृष्टि में कोई दोष नहीं होता। मामाजी को मैं परमहंस की श्रेणी में मानता हूं। ‘सादा जीवन-उच्च विचार’ के जीते-जागते प्रतीक थे। देह से ऊपर उनके विचार थे। बाहरी वेशभूषा को लेकर वे बहुत सजग नहीं थे लेकिन विचारों और व्यवहार को लेकर बहुत सजग रहते थे।

पत्रकारिता के श्रेष्ठ मानक किए स्थापित 
कार्यक्रम के अध्यक्ष लाजपत आहूजा ने कहा कि मामाजी ने किसी संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई नहीं की थी, लेकिन उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से श्रेष्ठ मानक स्थापित किए। एक बार कांग्रेस के एक नेता के नर्स के साथ आपत्तिजनक फ़ोटो सामने आए। पत्रकार ने उस पर एक समाचार भी तैयार किया। लेकिन मामाजी ने उस समाचार और उन फ़ोटो को प्रकाशित होने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाचार पत्र परिवारों में पहुंचेगा तो वहां इसका अच्छा प्रभाव नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आपातकाल में मामाजी को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि मामाजी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी प्रामाणिक पुस्तकें लिखीं, जिनमें- आपातकाल का संघर्ष, मध्यभारत की संघगाथा, ज्योति जला निज प्राण की – प्रमुख हैं। उनकी लेखनी के कारण संघ की कई महत्वपूर्ण जानकारी हमारे सामने है।

‘मध्यभारत में संघ विकास की यात्रा’ का विमोचन 
विश्व संवाद केंद्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के प्रसंग पर एक विशेषांक ‘मध्यभारत में संघ विकास की यात्रा’ तैयार किया है। आज इस विशेषांक का भी विमोचन किया गया। इसमें मध्यभारत में संघ कार्य के विकास की जानकारी है। विशेषांक का संपादन लेखक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने किया है। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन न्यास के सचिव डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने और संचालन पत्रकारिता की विद्यार्थी आराधना मौर्य ने किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
फांसी

किन कारणों के चलते आपके चहेते कलाकार दे रहे हैं अपनी जान?

December 28, 2022
wcl

वेकोलि में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग का कोयला मंत्रालय ने किया निरीक्षण

April 30, 2024
WCL

वेकोलि में स्वच्छता की ‘विशेष मुहिम-3.0’ संपन्न

November 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.