Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

यूपी में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बना विधानसभा उपचुनाव!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 24, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
BJP
16
SHARES
542
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ : उपचुनाव में 10 विधानसभा सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक लक्ष्य सात सीटों का है. हाल ही में प्रभारी मंत्रियों ने जो रिपोर्ट बीजेपी को दी है, उसमें सात सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जो फीडबैक भाजपा को दिया है उसमें केवल तीन ही सीटें कंफर्म बताई जा रही हैं. बीजेपी फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मिल्कीपुर को मान रही है. अयोध्या लोकसभा की सीट को जीतकर भाजपा अयोध्या में हुई हार का बदला लेना चाहती है.

भारतीय जनता पार्टी ने जिन मंत्रियों की इन सीटों पर ड्यूटी लगाई थी, उन्होंने मुख्यमंत्री को जो अपनी रिपोर्ट दी है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि सात सीटों पर बीजेपी को जीता माना गया है. बाकी तीन पर बहुत मेहनत करने की सिफारिश की गई है. तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच एक संबंध में बैठक हुई थी. उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट बता दिया गया है कि तीन सीट आप जीत सकते हैं. यह सीट गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर और मीरापुर हो सकती है.

इन्हें भी पढ़े

amit shah

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
Load More

बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में बीजेपी जुट गई है. यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बहुत जरूरी है कि यहां भाजपा अच्छा प्रदर्शन करे. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के पास मिलाकर पांच सीटें हैं, जबकि बची हुई पांच सीटों पर विपक्ष काबिज है. सपा के पास शीशामऊ कटेहरी करहल मिल्कीपुर और कुंदरकी सीट थीं. NDA के पास फूलपुर, गाजियाबाद, मीरापुर, खैर और मंझवा सीट है.

अम्बेडकर नगर की कटेहरी कुर्मी बाहुल्य सीट है. समाजवादी पार्टी यहां से सांसद लाल जी निर्मल की पुत्री को चुनाव लड़ा सकती है. यहां सपा के लालजी वर्मा सांसद बन गए हैं. सीट खाली है. बीजेपी ने कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह और अपना दल नेता आशीष पटेल को यहां तैनात किया है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सीट संघ की नजर में बहुत कमजोर है.

शीशामऊ, कानपुर की यह सीट इरफान सोलंकी को सजा हो जाने की वजह से रिक्त हो गई है. यहां राज्य के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से सलिल बिश्नोई उम्मीदवार हो सकते हैं. इस सीट पर किसी को भी भाजपा के लिए कमजोर बताया गया.

अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद समाजवादी पार्टी के सांसद बने हैं. यहां से राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को जिम्मेदारी दी गई है. इस सीट पर कड़े संघर्ष की उम्मीद की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, संघ का मानना है कि यहां भाजपा अगर मेहनत करे तो जीत हासिल की जा सकती है.

करहल सीट से विधायक रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब कन्नौज से सांसद हो गए हैं. यहां से राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, संघ की नजर में यह सीट काफी कमजोर है. भाजपा का जीतना लगभग नामुमकिन है.

फूलपुर से प्रवीण पटेल सांसद बन गए हैं. मंत्री राकेश सचान को यहां जिम्मेदारी दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, संघ इस सीट को भी भारतीय जनता पार्टी के लिए कमजोर मान रहा है. मझवां से विधायक रमेश बिंद भदोही से सांसद हो गए हैं. श्रम मंत्री अनिल राजभर को यहां की जिम्मेदारी दे दी गई है. भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर संघ की नजर में मजबूत है, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचने की अपील की गई है.

गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग, सांसद हो चुके हैं. इस सीट पर मंत्री सुनील शर्मा को उप चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है. इस सीट को भी बीजेपी के लिए मजबूत माना गया है.

मीरापुर से रालोद के चंदन चौहान सांसद बन गए हैं, इसलिए उपचुनाव होगा. मंत्री अनिल कुमार को लगाया गया है. यह सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जा सकती है. जहां बीजेपी अपने सहयोगी की मदद से जीत की उम्मीद कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, संघ का कहना है कि प्रत्याशी चयन में बहुत अधिक गंभीरता बरतने की आवश्यकता होगी.

कुंदरकी विधानसभा सीट पर जिया उर्र रहमान बर्क विधायक थे जोकि अब संभल से सांसद बन गए हैं. यह समाजवादी पार्टी का गढ़ है. सूत्रों के मुताबिक, संघ की नजर में यह सीट भाजपा के लिए बहुत कमजोर है. खैर विधानसभा सीट पर अनूप प्रधान विधायक थे. यह अब भारतीय जनता पार्टी से अलीगढ़ से सांसद हो गए हैं. इस सीट को भाजपा के लिए मजबूत माना गया है. सूत्रों के मुताबिक, संघ का मानना है कि अच्छा उम्मीदवार चुनने पर भाजपा यहां से जीत सकती है.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी ने इस विषय में बताया कि आरएसएस और भाजपा की बैठक अलग अलग मुद्दों पर होती है, उपचुनाव के संबंध में कोई चर्चा नहीं की जाती. वैसे भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में सभी 10 सीट पर जीत दर्ज करेगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
Democracy In India

खामियां तमाम लेकिन पश्चिम से कहीं आगे है भारत का लोकतंत्र

May 8, 2023
Opposition's

क्या नीतीश कुमार बनेंगे INDIA के संयोजक, समर्थन में 5 दल!

August 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!
  • WhatsApp में बड़ा बदलाव, एक बटन ऑन और बदल जाएगा अनुभव
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.