Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार और नहीं लगेंगे झटके, रेलवे ने निकाली गजब की स्कीम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 12, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Indian Railways
11
SHARES
356
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश भर में सवा लाख किलोमीटर में फैली रेल पटरियों में एक बार फिर से जान भरने की कवायद शुरू हो गई है। रेल ग्राइंडिंग मशीन (आरजीएम) से पटरियों में चिकनाहट लाई जा रही है। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के साथ पहिये की भी सुरक्षा होगी। घर्षण कम होने से ट्रेनों में झटके महसूस नहीं होंगे और पटरियों का शोर भी कम हो जाएगा।

इससे रेल सफर और भी आरामदायक हो जाएगा। रेल मंत्रालय के आदेश पर पूर्व मध्य रेल के सभी डिवीजन से गुजरने वाली रेल लाइनों में चिकनाहट लाने के लिए रेल ग्राइंडिंग मशीन (आरजीएम) का प्रयोग किया जा रहा है। सोनपुर रेलमंडल के छपरा से लेकर हाजीपुर तक रेल पटरियों की ग्राइंडिंग कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

बुधवार को हाजीपुर से लेकर मुजफ्फरपुर के बीच डबल लाइन पर काम शुरू कर दिया गया है। मॉनिटरिंग के लिए पीडब्लूआई, टीआई के साथ सिग्नल के अधिकारियों को लगाया गया है। बुधवार को घोसवर से लेकर गोरौल तक डाउन लाइन में ट्रेन पटरी की ग्राइंडिंग की गई।

बरौनी-बछवारा रेलखंड पर कार्य पूर्ण

पूर्व मध्य रेल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलमंडल इलाके में पटरियों को चिकना करने के बाद सोनपुर रेलमंडल में बरौनी-बछवारा रेलखंड पर कार्य पूरा कर लिया गया है। अब समस्तीपुर रेलमंडल में रेल पटरियों को सुदृढ़ किया जाएगा। उसके बाद मशीन दूसरे डिवीजन में चली जाएगी।

बता दें कि रेल पटरियों की जरूरतों को पूरी करने के लिए 13 वर्ष पहले फरवरी 2011 में रेल मंत्रालय के आदेश पर 190 करोड़ रुपये की लागत से दो आरजीएम खरीदी गई थी। रेल ग्राइंडिंग मशीन ट्रैक रखरखाव के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। यह मशीन ग्राइंडिंग ह्वील को घुमाकर रेलहेड की सतह से धातु (0.1-0.2 मिमी) को हटाती है। उसके बाद पटरी पर रेल के पहिये आसानी से दौड़ते हैं। इससे बोगियों में झटके कम हो जाते हैं।

रेल पटरियों की सूक्ष्म दरारें होतीं खत्म

आरजीएम रेल पटरियों की सतह पर सूक्ष्म दरारें खत्म करती हैं। ग्राइंडर खुले ट्रैक, स्विच और चेकरेल में आने वाली खराबी से भी बचाता है। ट्रैक पर लगातार ट्रेनों के दौड़ने से पटरियां थक जाती हैं और उनमें छोटी-छोटी दरारें पड़ जाती हैं। अगर समय रहते नहीं हटाया गया तो वे खतरनाक दरारें बन सकती हैं। इसी तरह कुछ डेंटिंग भी हो जाती है। इसलिए पटरियों को फिर से चिकना करने के लिए ग्राइंडिंग मशीन हर बार दो मिमी तक की परत काटती है, ताकि घर्षण कम हो और ट्रेन की आवाजाही के दौरान पटरियों पर शोर कम हो।

ब्लॉक लेकर कराया गया काम

पटरियों में चिकनाहट के लिए घोसवर से लेकर रामदयालु तक अलग-अलग समय में ब्लाक लिया गया था। घोसवर-सराय और भगवानपुर के बीच सुबह में ब्लाक लिया गया था। उसके बाद गोरौल, तुर्की, रामदयालु तक दोपहर 12 बजे से दो-दो घंटे का ब्लाक लेकर शाम चार बजे तक कार्य किया गया। इस दौरान जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रामदयालु स्टेशन पर आधे घंटे तक फंसी रही।

उधर, डाउन लाइन से आ रही ग्वालियर-बरौनी के साथ वैशाली एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें एक से दो घंटे तक विलंब हो गई। गुरुवार को गोरौल से कुढ़नी-तुर्की-रामदयालु तक रेल पटरी की ग्राइंडिंग होगी। इसके लिए अलग-अलग समय में फिर से ब्लॉक लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
cm yogi

थारू आदिवास को मिला जमीन का अधिकार

April 12, 2026
मेजर गौरव आर्य

शंखनाद महोत्सव, राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है : मेजर गौरव आर्य

May 21, 2025
arrest

धनी-मानी लोग जेल में!

January 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.