Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान से गरमाया हरियाणा चुनाव, कांग्रेस नेता ने दी चुनौती

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Kangana Ranaut
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के बीच तीन कृषि कानूनों पर बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान के बाद सियासी संग्राम छिड़ा है. कंगना ने वीडियो जारी करके सफाई दी और अपने बयान वापस ले लिये लेकिन उस बयान पर कांग्रेस नेता लगातार प्रहार कर रहे हैं. हरियाणा चुनाव में कंगना का बयान एक मुद्दा बन गया है. कांग्रेस को बीजेपी पर हमले करने का मौका मिल गया है. हालांंकि बीजेपी नेताओं ने कंगना के बयान से पल्ला झाड़ लिया है, कंगना रनौत अलग थलग पड़ गई हैं लेकिन चुनावी माहौल में यह बयान इतनी जल्दी शांत होता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस पार्टी के अलावा बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी इसे गंभीरता से लिया है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा हमला बोला है.

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कंगना के बहाने बीजेपी को चुनौती दी है. दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कोई ताकत नहीं जो 3 काले कानूनों को फिर से लागू करवा सके. उन्होंने कंगना के बयान की कड़ी निंदा की और बीजेपी पर निशाना साधा. दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में बहुमत से हुड्डा साहब के नेतृत्व में सरकार बनेगी. देखते हैं कौन यहां उन काले कानूनों को लागू करवाता है?

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

किसानों की शहादत का अपराध बोध नहीं?

दीपेंद्र हुड्डा से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रवक्ता सु्प्रिया श्रीनेत ने भी कंगना के बयान पर बीजेपी को घेरा है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 750 किसानों के शहीद होने के बाद भी बीजेपी को अपराधबोध नहीं हो रहा है? आखिर क्यों तीनों काले कानूनों को फिर से लागू करने की बात कही जा रही है? कांग्रेस पार्टी इस तरह के बयान का कड़ा विरोध करती है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हरियाणा की जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी.

कांग्रेस पार्टी के अलावा अन्य विपक्षी दलों ने भी कंगना रनौत के बयान को लेकर बीजेपी पर प्रहार किया है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कंगना के बयान पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए.

सहयोगी दलों ने भी किया विरोध

हालांकि कंगना के बयान पर बीजेपी अपना पल्ला झाड़ चुकी है. पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया के सामने आकर कहा कि कंगना का बयान पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है. यह उनका निजी बयान है. पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है. बीजेपी के सहयोगी दलों में जेडीयू और एलजेपी ने भी कंगना के बयान पर ऐतराज जताया है.

चिराग पासवान ने कहा कि ये उनका निजी बयान हो सकता है, एनडीए सरकार में इस कानून को फिर से लागू करने का ऐसा कोई विचार नहीं है. चिराग पासवान के अलावा जेडीयू नेता केसी त्यागी ने तो इस बयान को अपमान बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को कंगना के खिलाफ कड़े एक्शन लेने चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अमृत वर्ष में संसद का हाल

August 10, 2022

विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी

December 11, 2023
मंत्री गणेश जोशी

‘महिला किसान, महिला दैनिक मजदूरों के पलायन’ संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

September 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.