Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

कोलकाता कांड में आरोपी के खिलाफ CBI ने जुटाए 11 सबूत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 10, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
कोलकाता कांड
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप एंड मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को इकलौता आरोपी ठहराने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने आरोप पत्र में डीएनए और रक्त नमूनों की रिपोर्ट जैसे 11 सबूतों को सूचीबद्ध किया है। सीबीआई ने रॉय के खिलाफ सबूत के तौर पर मृतक महिला चिकित्सक के शरीर पर आरोपी के डीएनए की मौजूदगी, लार, छोटे बाल, मृतका के खून के धब्बे, रॉय के शरीर पर चोटों, सीसीटीवी फुटेज और ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन का उल्लेख किया है।

आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि रॉय को ‘‘महिला चिकित्सक द्वारा प्रतिरोध/संघर्ष के निशान के तौर पर, जोर-जबरदस्ती से लगने वाली चोटें लगी थीं।’’ कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को रॉय को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया है, ‘‘आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और आपातकालीन इमारत की तीसरी मंजिल पर, जहां अपराध हुआ, वहां आठ और नौ अगस्त की मध्यरात्रि को उसकी (रॉय की) मौजूदगी सीसीटीवी फुटेज से साबित हुई है। सीडीआर के मुताबिक उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से उसकी मौजूदगी साबित होती है।’’

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Load More

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को कोलकाता के एक स्थानीय अदालत में दाखिल किए गए अपने आरोप पत्र में मृतक महिला को ‘वी’ कहकर संबोधित किया है। आरोप पत्र में कहा गया है, ‘‘पोस्टमार्टम के दौरान ‘वी’ के शरीर पर उसका (रॉय) डीएनए मिला… उसकी जींस तथा जूते पर ‘वी’ के रक्त के धब्बे थे, जिन्हें स्थानीय पुलिस ने 12 अगस्त को पूछताछ के बाद बरामद किया था। अपराध स्थल से मिले छोटे बाल का मिलान आरोपी संजय रॉय के बाल से हुआ है।’’

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमीनार हॉल से नौ अगस्त को 31 वर्षीय महिला चिकित्सक का शव बरामद किया गया था। आरोप पत्र में कहा गया है, ‘‘सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला) की रिपोर्टों के अनुसार, अपराध स्थल पर मिला एक ब्लूटुथ ईयरफोन आरोपी संजय रॉय के जब्त किए मोबाइल फोन से जुड़ा मिला। आठ और नौ अगस्त की मध्यरात्रि को अपराध स्थल की ओर जाते दिखे आरोपी संजय रॉय ने गले में पहले जाने वाला ब्लूटुथ ईयरफोन पहना हुआ था लेकिन अपराध स्थल से लिफ्ट की ओर लौटते वक्त उसके गले में वह ईयरफोन नहीं था।’’

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाथ से गला घोंटने के कारण दम घुटने को मौत की वजह बताया है। इसमें कहा गया है, ‘‘पोस्टमार्टम के वक्त पूरे शरीर पर रिगर मोर्टिस (मरने के बाद शरीर का कड़ापन) था जिसका मतलब है कि इस व्यक्ति की मौत पोस्टमार्टम करने से 12 से 18 घंटे पहले हुई थी।’’

आरोप पत्र में कहा गया है, ‘‘हाइमन (यौन झिल्ली) से जुड़ी ताजा चोटें साफ दिखाती हैं कि पीड़िता का जबरन यौन शोषण किया गया। इसकी पुष्टि स्तनों के अग्रभाग से लिए गए स्वैब के नमूनों की रिपोर्ट से होती है, जिसमें संजय रॉय की लार की मौजूदगी दिखायी देती है, जैसा कि डीएनए द्वारा पुष्टि की गयी है।’’ रॉय पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Yogi

योगी राज में दुरुस्त हुआ यूपी का स्वास्थ्य

December 29, 2023
77th republic day

77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए महाराष्ट्र से चार जाने-माने लोगों को मिला निमंत्रण

January 17, 2026
PM

आदमपुर एयरबेस में बोले पीएम- आतंक की साजिश का जवाब तबाही और महाविनाश होगा!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.